बढ़ते तापमान के साथ इन चीजों का करें सेवन, पेट की समस्याएं होंगी दूर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

25 मार्च 2022। गर्मियों का मौसम आते ही कई तरह की शारीरिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। गर्मियों में तापमान बढ़ने पर शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, चक्कर आना और कमजोरी आदि होने लगती हैं। वहीं गर्मियों में मसालेदार या तला भुना खाने से शरीर का पाचन तंत्र भी बिगड़ने लगता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिससे बैक्टीरिया या वायरस का खतरा बढ़ जाता है। इन कारणों से भी गर्मी में लोगों को पेट दर्द, गैस, पेट में संक्रमण, एसिडिटी, लूज मोशन और उल्टी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अधिकतर लोगों को गर्मी में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ गर्मी के दिनों में भरपूर पानी के सेवन की सलाह देते हैं, ताकि पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सके। डिहाइड्रेशन की समस्या भी न हो। हालांकि पानी के अलावा भी गर्मी में कुछ चीजों का सेवन लाभकारी है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है, साथ ही शरीर को ठंडक मिलती है।

खरबूजा

खरबूजा गर्मियों का मौसमी फल है। खरबूजे का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। खरबूजे में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर एसिड रिफ्लक्स के गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में कई तरह के आवश्यक तत्वों की पूर्ति होती है। वहीं गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी को भी खरबूजा दूर करता है। गैस और एसिडिटी की समस्याओं से भी निजात मिलता है।

खीरा-पपीता

ताजे फलों का सेवन हर मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि गर्मियों में तापमान बढ़ने पर खीरा और पपीता खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी पूरी होती है। पपीता और खीरा में भरपूर फाइबर पाया जाता है। इनके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है। ये पित्त को बैलेंस करके शरीर का पीएच भी स्वस्थ रखते हैं। अगर गर्मियों में आप गैस या एसिडिटी की समस्या होती है तो भी खीरे और पपीते का सेवन लाभदायक होता है।

नारियल पानी

शरीर के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद है। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से पारा अधिक बढ़ने पर शरीर को अंदरूनी ठंडक भी मिलती है। नारियल पानी में  बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के भी गुण होते हैं। इसमें फाइबर का गुण भी होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है।

दही या ठंडा दूध

गर्मियों में रोजाना दही का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। दही में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट की सेहत और डाइजेशन को बेहतर बनाता है। एसिडिटी और बदहजमी की समस्या भी दही के सेवन से दूर हो जाती है। वहीं ठंडा दूध पीने से पेट को ठंडक मिलती है। इससे जलन, एसिडिटी की परेशानी नहीं होती। ठंड दूध का मतलब सादा दूध पीए, न की फ्रिज में रखा दूध पीएं। 

Leave a Reply

Next Post

बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, बेथ मूनी 66 रन बनाकर नाबाद रहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 मार्च 2022। आईसीसी महिला विश्व कप के 25वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है। बेथ मूनी की 66 रनों की नाबाद पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के 136 रनों के लक्ष्य को 65 गेंदें शेष […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ