दंगल टीवी के “मन सुंदर” में बड़ा ट्विस्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 फरवरी 2022। दंगल टीवी के खूबसूरत सीरियल मन सुंदर की कहानी में रोज़ नए नए मोड़ आते जा रहे है। अब इस शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने जा रहा है। रुचिता खाई में गिर गई है और निहार उसे तलाश करने, उसे बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाने जा रहा है। एक्शन, इमोशन और रोमांच से भरपूर इस सीक्वेंस की शूटिंग मुम्बई के फ़िल्म सिटी स्टूडियो में की गई, जहां तपती धूप में कलाकारों ने अपने पसीने बहाए। शो में निहार का रोल कर रहे शिवम खजुरिया ने कहा कि आज का सीन मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि मैं रुचिता को बचा रह हूं। वह खाई में गिर गई है। सुनहरी ने उसे किडनैप कर लिया था। इस सीक्वेंस में निहार गोयल का असली रूप दर्शकों को दिखेगा। यह एक्शन और इमोशन से भरपूर सीन है। बाइक और गाड़ी का चेज़ सीन है। दर्शकों के लिए काफी ट्विस्ट और टर्न आने वाला है। रुचिता खाई में गिर कर मर गई है या जिंदा है, सुनहरी का क्या होगा। यह काफी मुश्किल सीन था। रुचिता रुचिता चिल्लाने से मेरी आवाज बैठ गई है। हाथ मे चोट लग गई, पैंट फट गया है। चैलेंजिंग तो काफी था यह सीक्वेंस लेकिन मजा भी खूब आया क्योंकि अब तक मैने रोमांटिक सीन किए थे, लेकिन यह एक्शन और ड्रामा से भरपूर सीन काफी एक्साइटेड करने वाला है।     

निहार की भाभी का रोल कर रही मनीषा सक्सेना ने बताया कि रुचिता किडनैप हो गई थी और अब पता चला है कि खाई में गिर गई है आगे क्या होगा, बहुत बड़ा सस्पेन्स है। परिवार के सब लोग टेंशन में है और यहां आए हैं। निहार को पहली बार अपनी पत्नी के लिए दुख हो रहा है और उसका पता लगाने के लिए, उसे बचाने के लिए फुल हीरोपंती दिखा रहे हैं। फ़िल्म सिटी स्टूडियो में यह रियल लोकेशन पे तेज धूप में शूट हुआ है। हमने अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आकर इसे फ़िल्माया है जो काफी एक्साइटिंग भी रहा। गौरतलब है कि इस शो मन सुंदर में रुचिता का रोल श्रुति आनंद और निहार का रोल शिवम खजुरिया कर रहे हैं।

रुचिता के पिता का रोल अमिताभ घाणेकर, रुचिता की माँ का किरदार गीता बिष्ट और दादी का रोल काजल खान चंदानी कर रही हैं। रुचिता के भाई की भूमिका कृष्णा गणेश, फ्रेंड का रोल पलक जैन निभा रही हैं। निहार के पिता की भूमिका संजय, निहार की मां का रोल अपर्णा घोषाल, दादी का रोल ममता लूथरा और निहार के भाई का रोल सूरज पंजाबी कर रहे हैं। निहार की भाभी ऋतु का रोल कर रही हैं मनीषा सक्सेना।शो मन सुंदर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे दंगल टीवी पे प्रसारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा में तमिल में पूछे गए सवाल का पीयूष गोयल ने हिंदी में दिया जवाब, मच गया हंगामा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 फरवरी 2022। लोकसभा में बुधवार को सवाल और जवाब की भाषा को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान द्रमुक सांसद ए गणेशमूर्ति ने एफडीआई सो संबंधित एक पूरक सवाल तमिल में पूछा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसका जवाब हिंदी में दिया। डीएमके […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप