मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम केसरा में बाड़ी का निरीक्षणकिया…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 09 नवंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम केसरा में बाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने बाड़ी के निरीक्षण के दौरान सब्जियों का उत्पादन करने वाली महिलाओं को उपयोगी टिप्स दिए, जिससे महिलाओं के लिए उन्नत सब्जी उत्पादन की राह खुलेगी। महिलाओं ने बताया कि वे टमाटर और बैंगन आसपास लगाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें अलग अलग लगाइए। दोनों की पानी की जरूरत अलग है और कीटनाशक तथा उर्वरक भी अलग तरह के उपयोग होंगे। उन्होंने पूछा कि कुम्हड़ा किस वैरायटी का है।

महिलाओं ने बताया कि वो नहीं मालूम लेकिन उत्पादन अच्छा हो रहा है और टेस्ट भी अच्छा आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। खेती किसानी में लगातार नई-नई तकनीकी आ रही है, जिनकी जानकारी रखना जरूरी है, ये आपके लिए बहुत उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि नदी किनारे के गांवों में गन्ना की खेती को प्रोत्साहित करना चाहिए, इसका रेट काफी अच्छा मिलता है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2020 के 13वें सीजन का फाइनल डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           IPL के 13वें सीजन का फाइनल डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल दुबई में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई के पास अपनी परफेक्ट-11 के साथ रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब जीतने का मौका है। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले