मायावती बोलीं- पूर्व की सरकारों ने नफरत पैदा की, इससे मुस्लिमों व अल्पसंख्यकों की हालात दयनीय है

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 07 फरवरी 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मायावती आज लखनऊ स्थित BSP कार्यालय में समीक्षा बैठक कर रही है। मायावती ने कहा, एसआईआर की वजह से पार्टी के काम प्रभावित हुए हैं। अब उन कार्यों को पूरा किया जाएगा। विरोधी पार्टियों द्वारा बीएसपी को कमजोर करने के लिए रचे जा रहे षड्यंत्रों  के बारे में पदाधिकारियों को सचेत किया जाएगा। गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों, मुस्लिमों व अन्य अल्पसंख्यकों के साथ व्यापारियों, किसानों की हालात दयनीय रही। केंद्र व राज्यों में पूर्व व वर्तमान सरकार में भी इन सभी पर ध्यान नहीं दिया गया। केंद्र व राज्यों की अधिकांश सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय जाति और धर्म की आड़ में राजनीति चमकाने में लगी रहती है। इससे समाज में नफरत की भावना पैदा हो रही है। जो देश हित में नहीं है। 

संसद में घटिया ड्रामा चल रहा 

मायावती ने कहा, वर्तमान में संसद का सत्र भी चल रहा है, जिसमें पक्ष व विपक्ष देश की जानता के हित के मुद्दों के बजाय एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। इस बार उनका घटिया ड्रामा व खेल चल रहा है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि इन दोनों को भारतीय संविधान की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। नियमों पर अमल करना चाहिए वर्तमान में टैरिफ व ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर संसद में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए थी। लेकिन, इनकी आपसी लड़ाई के कारण इन सभी मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर की संस्कृति से रूबरू हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा मन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 फरवरी 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने स्टॉल में बस्तर की संस्कृति, रहन-सहन, वेशभूषा, वाद्ययंत्र, रीति-रिवाज और भाषाशैली को बेहद करीब से देखा। बस्तर के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक