पिता की हत्या का गवाह बना 10 साल का मासूम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 उज्जैन, 15 अक्टूबर 2026। पिता की हत्या का गवाह कोई और नहीं, खुद उसका 10 साल का मासूम बेटा था। उसी बच्चे के एक वाक्य ने पूरी कहानी पलट दी और कोर्ट ने मां सहित तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुना दी। मामला भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के झिरन्या गांव का है। 24 दिसंबर 2022 को जितेंद्र बंजारा की हत्या कर लाश घर के पास गड्ढे में फेंक दी गई थी। पहले तो पत्नी पूजा ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सच उसके ही घर में मौजूद था। हत्या के वक्त जितेंद्र का 10 साल का बेटा घर में ही था और अपनी आंखों से उसने सब कुछ देख लिया था। 

पंचम अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा की कोर्ट में जब बच्चे को पेश किया गया तो वह अपनी मां को देखकर फूट पड़ा। बच्चे ने जज के सामने साफ कहा कि उसे मां की सूरत नहीं देखनी क्योंकि उसी ने पापा को मारा है। पुलिस ने भी बच्चे को ही मुख्य चश्मदीद गवाह बनाकर केस डायरी तैयार की थी। उपनिदेशक अभियोजन राजेंद्र कुमार खांडेगर के मुताबिक सजा दिलाने में सबसे अहम भूमिका इसी बच्चे की गवाही की रही। विशेष लोक अभियोजक भारत सिंह कनेल और नीतिश कृष्णन ने कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा।

आरोपी बोले- बच्चे को सिखाया गया है
बचाव पक्ष ने दलील दी कि परिवार ने बच्चे को सिखा-पढ़ाकर कोर्ट में पेश किया है। इस पर अभियोजन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि जो बच्चा पिता को खो चुका है, वो अपनी मां के खिलाफ इतनी बड़ी बात तब तक नहीं कहेगा, जब तक उसने खुद अपनी आंखों से सब न देखा हो। कोर्ट अभियोजन की दलील से सहमत हुआ। कोर्ट ने पत्नी पूजा, उसके प्रेमी राकेश कुशवाह और सहयोगी ईश्वर सिंह बंजारा को आजीवन कारावास और 31-31 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाकर भैरवगढ़ जेल भेज दिया है।

ऐसे हुई थी हत्या
जांच में सामने आया कि जितेंद्र ने अपनी पत्नी पूजा को घर में प्रेमी राकेश के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। विरोध करने पर राकेश ने अपने साथी ईश्वर को बुला लिया। पूजा ने पति के सिर पर हथौड़ी से वार किया, दोनों आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटा और अंत में राकेश ने गर्दन मरोड़कर जितेंद्र को मार डाला।  

Leave a Reply

Next Post

रणथंभौर से कूनो और माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

शेयर करेएक सफर में दिखेंगे चीते और बाघ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जयपुर, 15 अक्टूबर 2026। राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आने वाले पर्यटक जल्द ही मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क और माधव टाइगर रिजर्व तक भी वन्यजीव पर्यटन का सफर कर सकेंगे। तीनों संरक्षित क्षेत्रों को जोड़कर एक वाइल्डलाइफ […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 248 रन भी नहीं बना पाए भारतीय बल्लेबाज!....|....स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल....|....'दिव्य दरबार की अनुमति नहीं मिली, तो दूंगा धरना'....|....छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक की अनिवार्यता खत्म....|....रणथंभौर से कूनो और माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट....|....पिता की हत्या का गवाह बना 10 साल का मासूम....|....सिपाही की संपत्ति देखकर फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें....|....हिमाचल में बर्फबारी: चंबा की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर....|....अंकिता के माता-पिता का दिल्ली में धरना....|....कैबिनेट का फैसला: दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर