“हाय जिंदगी” 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 सितंबर 2025। युवाओं की सोच और उनकी आधुनिक जीवनशैली पर आधारित फिल्म “हाय जिंदगी” अब 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। निर्माता सुनील अग्रवाल और निर्देशक अजय राम द्वारा बनाई गई इस फिल्म में गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी, ऋषभ शर्मा  जैसे कलाकार नजर आएंगे। पूरी तरह तैयार यह फिल्म अब रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को बेताब है।

सी.आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनी हाय जिंदगी में फिल्म का एक बड़ा आकर्षण है मथुरा में शूट किया गया गीत “कान्हा की मुरली बाजे”, जिसे राजनंदनी शर्मा और आदित्य राज शर्मा ने गाया है। यह गीत दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगा।

निर्देशक अजय राम के मुताबिक हाय जिंदगी आज के महानगरों में रहने वाली चार मॉडर्न लड़कियों की कहानी है, जो युवा पीढ़ी की सोच और लाइफस्टाइल को उजागर करती है। हाल ही में अजय राम ने अपना खुद का ओटीटी ऐप “सीआरएफ स्टूडियोज” भी लॉन्च किया है।

Leave a Reply

Next Post

‘तू मेरी पूरी कहानी’ से बड़े पर्दे पर अरहान पटेल का आग़ाज़

शेयर करेसंघर्ष से सफलता तक: अरहान की प्रेरक दास्तां (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश के सीहोर के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरहान पटेल का सफर संघर्ष, सपनों और मेहनत का अद्भुत संगम है। खेतों की सादगी से निकलकर अब वह महेश भट्ट के […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी