इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 11 सितंबर 2026। इंदौर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हुई है। इससे पहले भी एक महिला की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। गुरुवार को जिस महिला की मौत हुई, वह शाजापुर में रहती थी और इलाज के लिए दस दिन से इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। पहले उसे सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे सांस संबंधी समस्याएं होने लगीं। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। स्वाइन फ्लू के अलावा वह कोविड से भी संक्रमित थी।

इंदौर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और अब तक दो मौतें भी हो चुकी हैं। जिस महिला की मौत हुई है, वह शाजापुर निवासी और एक डॉक्टर की पत्नी थी। डॉक्टरों ने उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता किया कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में आई थी। तबीयत खराब होने पर उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच के लिए महिला के सैंपल लैब भेजे गए थे, जहां वह कोविड और स्वाइन फ्लू, दोनों से पॉजिटिव पाई गई। दस दिन तक अस्पताल में उसका इलाज जारी रहा, लेकिन उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। गुरुवार को महिला ने दम तोड़ दिया। स्वाइन फ्लू से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक महिला की इंदौर से उज्जैन जाने के बाद मौत हुई थी। स्वाइन फ्लू के कारण वह इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे अस्पताल से लामा (LAMA) कराकर घर ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुरादाबाद, 11 सितंबर 2026। जौहर ट्रस्ट को चंदा देने और जौहर यूनिवर्सिटी में निर्माण कराने वाले रामपुर के मूल निवासी बिल्डर एवं ठेकेदार सैयद खालिद के सपा शासन में कराए गए अन्य सरकारी निर्माण कार्य भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में हैं। पता […]

You May Like

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म....|....ब्रह्मपुत्र में बढ़ेगा पानी का बहाव....|....गौरेला के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में रचा इतिहास....|....महंगे डेक्सा स्कैन का विकल्प बनेगा एआई सॉफ्टवेयर?....|....दिन में गर्मी, रात में ठंड और अब भारी बारिश की चेतावनी....|....300 की आबादी भगवान भरोसे, पुल के इंतजार में कलंगी टोला....|....बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा....|....राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार