आगरा में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ

admin
शेयर करे

संभल में 100 बीघा फसल जलमग्न, नोएडा में अंडरपास में एंबुलेंस फंसी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वाराणसी/ प्रयागराज/ कानपुर/ मेरठ, 07 अगस्त 2026। यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, नोएडा, जालौन, मिर्जापुर और संभल में बारिश हुई। संभल में नहर कट गई। पानी के तेज बहाव से करीब 8 फीट का हिस्सा बह गया। इससे 100 बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। नहर के कटान को बंद करने के लिए 4 बुलडोजर लगाए गए हैं। नोएडा में अंडरपास में जलभराव के चलते एंबुलेंस फंस गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने धक्का देकर बाहर निकाला। आगरा में सड़क धंस गई और 20 फीट का गड्ढा हो गया। मिर्जापुर में भी कच्ची सड़क बह गई।

इधर, लगातार बारिश से नदियां भी उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी में अब तक 50 एकड़ जमीन समा चुकी है। बलिया में सरयू नदी में 27 घर समा चुके हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। वाराणसी में गंगा उफान पर है। 40 से 50 छोटे मंदिरों में बाढ़ का पानी घुस गया। रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब चुका है। आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। गुरुवार को लखनऊ, सहारनपुर समेत 20 शहरों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 19.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 7.8 मिमी से 150% ज्यादा है। पिछले 3 दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्रेटर नोएडा के जेवर में जलभराव के बीच ई-रिक्शा पलटा

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे खुर्जा पुल की सर्विस रोड पर गड्‌ढे और जलभराव के चलते ई-रिक्शा पलट गया। इस दौरान ई-रिक्शा में बैठे कई यात्री चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर लंबे समय से जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या बनी हुई है। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

संभल में बारिश से नहर कटी, 100 बीघा फसलें जलमग्न

संभल के रहटोल गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच मध्य गंगा नहर के किनारे करीब 8 फीट चौड़ा कटान हो गया। इससे करीब 100 बीघा धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। सूचना मिलते ही मध्य गंगा नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चार जेसीबी मशीनों की मदद से कटान को बंद करने का काम शुरू किया गया। 4 घंटे तक अभियान चलाकर कटान पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

नोएडा के सेक्टर 95 में अंडरपास में फंसी एंबुलेंस

नोएडा में सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश के बीच सेक्टर 95 स्थित अंडरपास में एंबुलेंस फंस गई। अंडरपास में करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने धक्का देकर एंबुलेंस को बाहर निकाला।

Leave a Reply

Next Post

12 साल के एकांश ने जीता इंटरनेशनल गोल्ड

शेयर करेबोला-मुकाबले से पहले घबराहट होती है, लेकिन सपना हिम्मत देता है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चित्तौड़गढ़, 07 अगस्त 2026। मुकाबले से पहले घबराहट होती है, लेकिन भारत के लिए तिरंगा ओढ़कर गोल्ड जीतने का सपना मुझे हिम्मत देता है… चित्तौड़गढ़ के 12 वर्षीय एकांश अगनानी ने यह बात इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप