भाजपा का बीजद पर अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी भर्ती में धांधली का आरोप; हंगामे के कारण सदन स्थगित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 07 दिसंबर 2024। ओडिशा विधानसभा शनिवार को विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के हंगामे के कारण एक घंटे के लिए स्थगित हो गई। दरअसल, बीजद ने अपने शासनकाल के दौरान सरकारी भर्ती में अनियमितताओं के आरोप पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से स्पष्टीकरण की मांग की थी। माझी ने शुक्रवार को विधानसभा में ओडिशा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक पेश करते हुए आरोप लगाया कि बीजद शासन के दौरान सरकारी भर्तियों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। उनके शासन के दौरान नौकरियां लाखों रुपये में बांटी गईं। हालांकि, बीजद ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और इन आरोपों को साबित करने के लिए कहा। 

सदन के वेल में आकर नारेबाजी करने लगे बीजद सदस्य

शनिवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान बीजद सदस्य सदन के वेल में आ गए और मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। सदन केवल तीन मिनट तक ही चल पाया और स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने इसे स्थगित कर दिया। जब बीजद सदस्य वेल में जाकर सीएम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, तब पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक सदन में ही मौजूद थे। 

हालांकि, शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सदन में मौजूद नहीं थे। वह मयूरभंज जिले में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। सीएम माझी के आरोप को खारिज करते हुए, बीजद सदस्य गणेश्वर बेहरा ने कहा, “मुख्यमंत्री को उन लोगों पर मामला दर्ज करने दें जो कथित अनियमितताओं में शामिल थे। उन सभी को कैमरे के सामने लाएं।”

ओडिशा दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने जन्मस्थल का दौरा किया। 25 जुलाई 2022 में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद वह पहली बार अपने जन्मस्थल उपरबेड़ा गांव पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और अपने शिक्षकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने उपरबेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के लगभग 200 छात्रों को चॉकलेट और टिफिन बॉक्स वाला स्कूल बैग उपहार में दिया।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा के पहलवान योगेश्वर दत्त व बजरंग पूनिया के बीच छिड़ी जुबानी जंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर यमुनानगर 07 दिसंबर 2024। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा बजरंग पूनिया पर चार साल का बैन लगाने के बाद से ही हरियाणा की राजनीति में उबाल आया हुआ है। कांग्रेस के नेता इसे भाजपा की चाल बता चुके है। वहीं भाजपा ने इस मामले में राजनीति नहीं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी