ढह गया 24 सालों का ‘नवीन’ किला, ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार!

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 04 जून 2024। भगवान जगन्नाथ की भूमि ओडिशा सालों बाद बड़े राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है. ओडिशा विधानसभा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. राज्य की 147 विधानसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाती दिख रही है. बीजेपी का ओडिशा के लोकसभा सीटों में भी शानदार प्रदर्शन दिख रहा है. ओडिशा की 21 सीटों में से 19 सीटों पर बीजेपी आगे है, जबकि बीजेडी मात्र 1 सीट पर आगे दिख रही है. कांग्रेस भी 1 सीट पर आगे है। ताजा अपडेट के मुताबिक बीजेपी 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी को उत्तर ओडिशा में बढ़त मिली है. पार्टी उत्तर ओडिशा में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है. बीजेपी को ओडिशा के बारगढ़, कालाहांडी, बालंगीर, पुरी, संभलपुर और क्योंझर में बढ़त मिलती दिख रही है।

ओडिशा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 74 है. 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी को 113 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. जबकि 23 सीटें जीतकर बीजेपी मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी।

मतगणना के ताजा रुझान बताते हैं कि 5 मार्च 2000 को पहली बार ओडिशा के सीएम पद की शपथ लेने वाले नवीन पटनायक 24 साल बाद सीएम की कुर्सी गंवा रहे हैं. ताजा रुझानों में बीजेडी को 147 सदस्यों वाली विधानसभा में 57 सीटे मिलती दिख रही है. 

Leave a Reply

Next Post

निवेशकों में हाहाकार... सेंसेक्स 6000 अंक क्रैश, निफ्टी 1900 अंक टूटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2024। एक ओर देश में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है, तो वहीं दूसरी ओर जो रुझान आ रहे हैं, वो शेयर बाजार पसंद नहीं आ रहे. शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और ये देखते-देखते […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान