सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए बड़े फैसले, 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 4 जिलों में खुलेंगे NDPS थाना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 25 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना दाड़ेल ने प्रेस ब्रीफिंग में फैसलों की विस्तृत जानकारी साझा की। सबसे अहम निर्णय अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने से जुड़ा रहा। इसके तहत राज्य के उन चार जिलों में, जहां अफीम की खेती सबसे अधिक होती है, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) पुलिस थाना स्थापित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इन थानों से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और खेती पर सख्ती से लगाम लगाई जा सकेगी।

नए भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई
शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े फैसले लिए गए। नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर बोकारो में नया आवासीय विद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए 116 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। वहीं, रांची स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 97 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई है। सरकार का दावा है कि इन फैसलों से तकनीकी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूती मिलेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वन स्टॉप सेंटर योजना के तहत चार नए केंद्र खोलने का निर्णय हुआ। साथ ही, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की गई।

झारखंड सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई
वन विभाग की ओर से सारंडा जंगल को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली। इसके अलावा, झारखंड सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई और निजी सुरक्षा एजेंसियों के संचालन नियमावली में संशोधन किया गया। इन फैसलों को राज्य सरकार ने प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया है।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के सबसे बड़े ध्यान शिविर में त्रासदी: केबल रेलगाड़ी पलटने से भारतीय समेत 7 बौद्ध भिक्षुओं की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 सितंबर 2025। श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र  निकावेरेटिया  में बुधवार रात एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें सात बौद्ध भिक्षुओं की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय, एक रूसी और एक रोमानियाई नागरिक शामिल हैं। यह दुखद घटना प्रसिद्ध बौद्ध मठ ना उयाना आरण्य […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ