ईडी के मुद्दे पर हेमंत और भूपेश आए साथ, भाजपा पर लगाए केंद्रीय संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 नवंबर 2022। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के बहाने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेलसे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भेंट हुई तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का मुद्दा फिर गरमा गया। सूत्र बता रहे हैं कि बंद कमरे में दोनों मुख्यमंत्रियों में हुई चर्चा का मुख्य विषय ईडी ही था। हेमंत सोरेन को रांची में ईडी ने तलब किया था, पर वह उनके समन की परवाह न कर रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आ गए।

इस दौरान सोरेन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी, आइबी, सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि वह कोई चोर उच्चका या हत्यारे नहीं हैं। समन न भेजें, बल्कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करे। इसके पहले भूपेश बघेल भी हाल ही में छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के बाद ईडी, आइबी और सीबीआइ की कार्रवाई को भाजपा की राजनीतिक विरोधियों को डराने की कार्रवाई बताते रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले वर्ष चुनाव हैं, 2024 में इसके कुछ महीने बाद ही लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में गैर भाजपाई दल ईडी की तोड़ निकालने की जुगत में लगे हैं। सोरेन पिछले वर्ष भी आदिवासी नृत्य महोत्सव में यहां आए थे। इसके बाद भूपेश बघेल भी आदिवासी नृत्य महोत्सव में रांची गए थे। इस बार ईडी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है।

भाजपा ने कहा-ताकत दिखाने की नहीं, स्वयं को सही साबित करने का समय

भाजपा प्रवक्ता नलनीश ठोकने ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि यह संयोग है कि दोनों ही राज्यों में ईडी कार्रवाई कर रही है। दोनों ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आर्थिक अपराध हुआ है तो ईडी आएगी। कांग्रेस के नेता इसमें केवल बयानबाजी कर रहे हैं। यदि ईडी की कार्रवाई गलत है तो उन्हें कोर्ट में जाना चाहिए। लोकतंत्र में सभी को एकजुट होने का अधिकार है। मगर, ईडी कार्रवाई पर ताकत दिखाने का नहीं, बल्कि स्वयं को सही साबित करने का समय है। आने वाले चुनाव में जनता सही साबित करेगी।

भाजपा कब से से बन गई ईडी की प्रवक्ता : कांग्रेस

भाजपा के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी की प्रवक्ता कब से बन गई है। सीधी बात है कि भाजपा अब ईडी की पीआर एजेंसी बन गई है। भाजपा जिन राज्यों में राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पाती है। वहां ईडी, आइबी और सीबीआइ का दुरुपयोग करती है। जहां तक स्वयं को सही साबित करने की बात है कि आने वाले समय में जनता भाजपा को हराकर मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव में सिर्फ 2000 ही खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी!, चुनाव आयोग ने तैयार किया प्रस्ताव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 नवंबर 2022। चुनाव के दौरान अधिक पारदर्शिता और नकद लेन-देन पर लगाम लगाने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत उम्मीदवारों के नकद खर्च को दो हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। पहले यह सीमा 10 हजार रुपये […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान