सरकार की नीतियों के कारण हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, इस साल आठ फीसदी जीडीपी संभवः अदाणी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 जुलाई 2022। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी  ने कहा है कि हमने सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत डेटा सेंटर, डिजिटल एप्स, इंडस्ट्रियल क्लाउड्स, डिफेंस, ऐरोस्पेस, मेटल्स और मैटेरियल्स जैसे क्षेत्रों में कदम रखा है। अदाणी ने है कि हमारे ग्रुप की कुल पूंजीगत स्थिति इस साल 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पार चली  गई है। अदाणी ग्रुप  के मुखिया गौतम अदाणी ने ये बातें कंपनी के शेयरधारकों  को संबोधित करते हुए कही है। गौतम अदाणी ने कहा है कि अपने व्यवसाय के आंकड़ों को देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल देश की जीडीपी का आठ प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

अदाणी ने कहा, “सरकार को इस बात का क्रेडिट दिया जाना चाहिए कि उन्होंने अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाते हुए सर्वांगीण संतुलन के साथ चुनौतियाें का प्रबंधन किया है।” मंगलवार को अदाणी ग्रुप के एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के मुखिया गौतम अदाणी ने यह भी कहा है कि कोविड जैसी महामारी के दौर से बाहर निकलते हुए हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बन रहे हैं जबकि दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मंदी के खतरे का सामना कर रही हैं।

गौतम अदाणी ने इस दौरान यह भी कहा कि जलवायू परिवर्तन पर हमें लेक्चर दिया जाता है पर हम दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं जिन्होंने कोविड महामारी और ऊर्जा संकट के बावजूद नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है। हमारे देश में यह काम ऐसे समय में संभव हो पाया है जब दुनिया के कुछ विकसित देशों ने नवीकरणीय उर्जा के लक्ष्य हासिल करने के कार्यकलापों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। गौतम अदाणी  ने कहा है कि नवीकरणीय ऊर्जा  के क्षेत्र में भारत  की क्षमता साल 2015 से अब तक 300% तक बढ़ गई है। अदाणी के अनुसार नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में अदाणी ग्रुप की मजबूती हमें भविष्य में ग्रीन एनर्जी को ‘फ्यूल ऑफ ऑफ द फ्यूचर’  बनाने में हमारी मदद कर रही है। गौतम अदाणी ने इस दौरान यह भी कहा है कि ऑयल और गैस के आयतक की देश की जो छवि बनी हुई थी उसे बदलकर एक दिन भारत को ग्रीन एनर्जी का निर्यातक देश बनाने की रेस में अदाणी ग्रुप सबसे आगे है।

Leave a Reply

Next Post

32 महीने से विराट कोहली ने नहीं लगाया कोई शतक, फिर भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 जुलाई 2022। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आलोचकों के निशाने पर चल रहे हैं। रन बनाने के लिए जूझ रहे विराट को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम से निकालने की मांग की जा रही है। तीन साल पहले […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड