कमलनाथ का हनुमान प्रेम: सॉफ्ट हिंदुत्व पर लौटी मप्र कांग्रेस, पूरे प्रदेश में हनुमान जयंती पर आयोजन करेंगे कांग्रेसी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 13 अप्रैल 2022। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी हनुमान जयंती पर विशेष पूजा करेंगे साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कांग्रेसियों से भी हनुमान जयंती के लिए निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में चुनाव की तैयारी के मद्देनजर इस पूजा-पाठ को राजनीतिक नजरों से भी देखा जा रहा है। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि साथियों हनुमान जी की प्रेरणा से मैंने हनुमान मंदिर का संकल्प लिया था। उन्हीं के आशीर्वाद से छिंडवाड़ा से सेमरिया में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर का निर्माण हो सका। इस मंदिर में हनुमान जी की 101 फीट ऊंची पूर्व मुखी प्रतिमा स्थापित है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं हनुमान जयंती के अवसर पर छिंदवाड़ा स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में अपने आराध्य प्रभु हनुमान जी का पूजन करूंगा और हनुमान चालीसा का पाठ करूंगा। हनुमान जयंती के अवसर पर आप सभी भी हनुमान जी के दर्शन करें, पूजन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। प्रभु श्री हनुमान प्रदेश के संकटों से मुक्त कराएंगे, जन-जन का कल्याण करेंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पिछली बार सत्ता से नाटकीय ढंग से दूर हुई थी। उसके बाद उपचुनावों में भी कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते चलते नजर आई थी। इस बार हनुमान जयंती पर पीसीसी अध्यक्ष की अपील भी इस रास्ते पर फिर चलने का इशारा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने दो अप्रैल को समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश के अनुसार वे 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करें।

Leave a Reply

Next Post

1994 के बाद सबसे बुरे दौर में जा रही रूसी अर्थव्यवस्था, पुतिन के अधिकारी का दावा- 10% गिरेगी GDP

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मास्को 13 अप्रैल 2022। रूस की अर्थव्यवस्था 2022 में 10% से अधिक की गिरावट दर्ज करने की राह पर है। पूर्व रूसी वित्त मंत्री एलेक्सी कुद्रिन ने मंगलवार को कहा कि 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद से सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में यह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप