लुधियाना: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्टेज के पास उड़ता रहा ड्रोन, एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लुधियाना 17 दिसंबर 2021। लुधियाना पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। हलका पूर्वी में रैली के दौरान ड्रोन स्टेज के पास उड़ता दिखा। अधिकारियों के हाथ-पांव उस समय फूल गए जब ड्रोन कैमरा बिल्कुल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीक आ पहुंचा। कैमरा सीएम के बिल्कुल सामने देख पुलिस अधिकारियों ने कैमरा हटाने की बात कही। जब कुछ देर तक ड्रोन कैमरा नहीं हटा तो सीएम सुरक्षा के अधिकारियों ने स्टेज से ही ड्रोन को नीचे उतारने की घोषणा करवाई।

ड्रोन कैमरा रैली के बीच पहुंचा तो फिर दोबारा स्टेज से अनाउंसमेंट करवाया गया तो ड्रोन नीचे उतारा गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरा चलाने वाले नौजवान को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ ले गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। लुधियाना में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखनी थी। वहीं हल्का पूर्वी में विधायक संजय तलवाड़ की तरफ से रैली का आयोजन किया गया था। चार प्रोजेक्टों की आधारशिला रखने के बाद सीएम चन्नी स्टेज पर पहुंचे। वहां वह डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु से बातचीत करने लगे। इसी दौरान अचानक स्टेज के पास ड्रोन कैमरा पहुंच गया। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा का आरोप मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका परिषद में भारी भ्रष्टाचार

शेयर करेआम सभा कर निकाली रैली व सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ किया नपा कार्यालय का घेराव  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / साजिद खान कोरिया (छत्तीसगढ़) 17 दिसंबर 2021 । नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीते गुरूवार को भाजपा संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका परिषद का घेराव कर […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस