फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू ‘ 7 गानों की रिकार्डिंग के साथ संगीतमय मुहूर्त

शेयर करे

सनातन धर्म की विशेषता और सुंदरता पेश करेगी फिल्म  ‘बोलो हर हर शंभू’

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 जुलाई 2023।  सनातन धर्म की विशेषता और खूबसूरती पर लेखक- निर्देशक रवि भाटिया भव्य स्तर पर फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ का निर्माण करने जा रहे हैं। पिछले दिनों मुंबई में इस फिल्म के सात गानों की रिकार्डिंग के साथ संगीतमय मुहूर्त संपन्न हुआ। इस फिल्म में सात गीत हैं। अरुण बक्शी, विनीत सिंह, अबोली गिरहे और मनोज मिश्रा के गाए गीत को फिल्म के लेखक- निर्देशक रवि भाटिया ने खुद लिखे है, जबकि फिल्म के अन्य गीत योगेश त्रिपाठी,अजय शंकर और रवि जैन ने लिखे हैं।

    यत्र प्रोडक्शंस लखनऊ के बैनर तले बनने जा रही फिल्म ‘बोलो हर हर  शंभू’ के निर्माता योगेश त्रिपाठी  और फिल्म की सह- निर्माता अंजली सिंह हैं। बॉलीवुड के  100 साल के  इतिहास में ऐसी कोई अभी तक फिल्म नहीं बनी, जिसमे सनातन धर्म की विशेषता और सुंदरता के बारे में बताया गया हो। फिल्म ‘बोलो  हर हर शंभू’ में सनातन धर्म की सुंदरता और विशेषता को  बहुत ही मनोरंजन तरीके से पेश किया जाएगा। जिससे लोगों को मनोरंजन के साथ- साथ सही मार्ग दर्शन भी मिल सके। सनातन धर्म की विशेषता और सुंदरता पर भव्य स्तर पर बनने जा रही इस फिल्म के लिए अरुण बक्शी और देवेंद्र दोडके का चयन हो गया है।

फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन चल रहा है। फिल्म की शूटिंग अगस्त से उत्तर प्रदेश के काशी,मथुरा,अयोध्या,लखनऊ व अन्य सारे तीर्थ स्थानों पर की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

शाहरुख खान की "जवान" के प्रीव्यू ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 02 जुलाई 2023। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बात हो और दर्शकों के बीच हलचल देखने न मिले ऐसा हो नहीं सकता। दरअसल, शाहरुख की मेगा फिल्म ‘जवान’ के बहुप्रतीक्षित प्रीव्यू ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जवान, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज