भारत ने पाकिस्तान से लिया पहलगाम का बदला, सचिन-सहवाग से लेकर गंभीर-रैना का जोश हाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमला किया है। इसमें कई आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद हो गए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। अब भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की इस जवाबी कार्रवाई ने भारतीय क्रिकेट और क्रिकेटरों में भी जोश भर दिया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतीय सेना की सराहना की है। वहीं, वीरेंद्र सहवाग और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी इसको लेकर पोस्ट किया है। गंभीर ने ट्वीट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने ‘जय हिंद’ लिखा। वहीं, रैना ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तस्वीर साझा की और ‘जय हिंद’ लिखा। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘धर्मो रक्षति रक्षितः। जय हिंद की सेना।’ इसका अर्थ है जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। 

रैना ने बाद में दो और तस्वीरें साझा की हैं। वहीं, तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में लिखा है, ‘एकता में निडर, शक्ति में असीम, भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं! जय हिंद #ऑपरेशनसिंदूर’। सचिन ने कैप्शन में जय हिंद भी लिखा है। 

क्यों जरूरी थी यह कार्रवाई?
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। उसमें 25 पर्यटकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि भारत इसका जवाब देगा। इसके बाद 29 अप्रैल को सेना के तीनों प्रमुखों, सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हुई बैठक में भी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का जवाब किस तरह होगा और कब होगा, यह तय करने के लिए सेना को खुली छूट दी गई है। इसके बाद यह तय हो गया था कि भारत जल्द कार्रवाई करेगा।

भारत ने कहां की कार्रवाई?
पहलगाम हमले में आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी। हमले के 15 दिन बाद 6 और 7 मई की दरमियानी रात यह कार्रवाई पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, दोनों के अंदर ऐसी जगहों पर हुई, जहां आतंकियों के ठिकाने मौजूद हैं। कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसमें यह ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान का कोई सैन्य ठिकाना इसकी जद में न आए। भारत ने इस मामले में संयम बरता और सिर्फ आतंकी ढांचों को निशाना बनाया।

ऑपरेशन सिंदूर ही नाम क्यों?
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम स्थित पर्यटक स्थल पर आतंकियों ने गोलियां बरसाई थीं। इन आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछा था। हिंदू पुरुषों को अलग किया और उनके परिवार के सामने उन्हें गोली मार दी। हमले में कई महिलाओं ने अपने पति को खोया। इनमें से कुछ महिलाओं की कुछ ही दिन पहले शादी हुई थी और वे पति के साथ पर्यटन के लिए पहलगाम आईं थीं। इस हमले में जिन महिलाओं के माथे का सिंदूर छिन गया, उन्हीं के सम्मान में एक संदेश देने के लिए भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया।

Leave a Reply

Next Post

मॉक ड्रिल दिखाकर हमला किया, प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति इस बार भी न भांप सका पाकिस्तान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 मई 2025। मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक न्यूज चैनल के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश के विकास, बैंकिंग सुधार, भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंधु नदी का पानी रोकने की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप