मॉक ड्रिल दिखाकर हमला किया, प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति इस बार भी न भांप सका पाकिस्तान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मई 2025। मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक न्यूज चैनल के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश के विकास, बैंकिंग सुधार, भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंधु नदी का पानी रोकने की बात कही, लेकिन पाकिस्तान का नाम नहीं लिया और न ही कुछ ऐसा कहा, जिससे अंदाजा भी लगे कि भारत, पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला करने जा रहा है। लेकिन मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात ही भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। इससे साफ हो गया कि एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को चौंका दिया। 

मॉक ड्रिल का एलान कर भारत ने आतंकी ठिकानों पर किया हमला
सरकार ने एलान किया था कि 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युद्ध के हालात से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सरकार के स्तर पर भी सबकुछ सामान्य ही था। पाकिस्तान को अंदाजा था भारत हमला करेगा, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि भारत अचानक हमला कर देगा। ऑपरेशन सिंदूर दुश्मन को चकमा देने का शानदार उदाहरण है। पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल समझौता स्थगित करके भी पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चौंका दिया। पाकिस्तान को भारत की सैन्य कार्रवाई का अंदेशा होगा, लेकिन उन्होंने ये कतई नहीं सोचा होगा कि भारत इतना सख्त कदम उठा सकता है।\

बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय भी पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया था ऐसा ही चकमा
ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी ने पहली बार दुश्मन को चौंकाया है। इससे पहले बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय भी पाकिस्तान भारत की कार्रवाई को भांप भी नहीं सका था। भारत ने 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में हमला किया था। उससे पहले भी सबकुछ सामान्य था। 25 फरवरी को पीएम मोदी ने देश को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक समर्पित किया था। उस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के सशस्त्र बलों के पराक्रम को सराहा था, लेकिन ऐसा कोई भी संकेत नहीं मिला कि भारत, पाकिस्तान के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय ने कहा- हर-हर महादेव, विजय और अरुण बोले- ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 मई 2025। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने बदला लेना शुरू कर दिया है। भारत ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला कर […]

You May Like

रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी