ममता सरकार को फिर झटका, वन मंत्री राजीब बनर्जी का इस्तीफा, 17 दिन में ऐसा करने वाले दूसरे मंत्री

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता  22 जनवरी 2021। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफा देने की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार यानी 22 जनवरी को राज्य के वन मंत्री राजीब बनर्जी ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। इससे 17 दिन पहले यानी 5 जनवरी को खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया था।

राजीब बनर्जी ने ममता को लिखी चिट्ठी में कैबिनेट से इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई है। सिर्फ इतना लिखा है कि मुझे पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला। मुझे मौका मिला, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।’ राजीब बनर्जी दोमजुर से विधायक है। उन्होंने इस्तीफे की एक कॉपी गवर्नर जगदीप धनखड़ को भी भेज दी है।

एक महीने में कितने मंत्रियों ने पद छोड़ा?

बीते एक महीने में 3 मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। दिसंबर में ममता के खास रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद छोड़ा था। 5 जनवरी को लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खेल और युवा मामलों के मंत्री और 22 जनवरी को वन मंत्री राजीब बनर्जी ने रिजाइन कर दिया। यानी अब तक 3 मंत्री कैबिनेट से जा चुके हैं।

20 जनवरी को MLA अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हो गए। अरिंदम नादिया के शांतिपुर से विधायक हैं।

जिन मंत्रियों ने पद छोड़ा, उनकी स्थिति?

19 दिसंबर को शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह की मौजूदगी की भाजपा में शामिल हो गए। लक्ष्मी रतन शुक्ला और राजीब ने फिलहाल TMC नहीं छोड़ी है। शुक्ला के इस्तीफे के बाद ममता ने कहा था कि इस्तीफा कोई भी दे सकता है, इसे निगेटिव नहीं लेना चाहिए।

दिसंबर में 10 विधायक भी भाजपा के पाले में आए थे

19 दिसंबर को शुभेंदु के साथ ही सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 विधायकों ने भी भाजपा ज्वॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल के ही थे।

30 मई को खत्म हो रहा सरकार का टेन्योर

ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। लिहाजा अप्रैल-मई में ही विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव करा लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आधुनिक पर्यावरण में कईं चीजें ऐसी हैं जो आँखों की रोशनी को कमजोर बना सकती है। कईं बार आँखों के कमजोरी अनुवांशिकता के कारण भी होती है। इसके अलावा खराब जीवनशैली और पोषक तत्वों से रहित आहार का सेवन आँखों की रोशनी को कमजोर बनाने में […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज