रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता, चौथे स्थान पर रहीं मेहुली घोष

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हांगझोऊ 24 सितम्बर 2023। भारत की युवा निशानेबाज रमिता ने रविवार को हांगझाऊ में 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता, जबकि उनकी साथी महुली घोष चौथे स्थान पर रहीं। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में रविवार को भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। शूटिंग में 19 वर्षीय रमिता 230.1 के स्कोर के साथ दो चीनी निशानेबाजों के बाद तीसरे स्थान पर रहीं और उन्होंने शूटिंग प्रतियोगिताओं के शुरुआती दिन भारत के लिए दूसरा पदक जीता।

रमिता ने रविवार को दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन फाइनल में वो चूक गई और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।आखिरी शॉट तक वह रजत पदक की दौड़ में थीं।

रमिता ने अपनी जीत के बाद कहा, “यह खेल का हिस्सा है। आप एक खराब शॉट के बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते और अपने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। मैंने उस खराब शॉट के बाद बस यही किया और मैं सीनियर वर्ग में अपना पहला पदक जीतकर खुश हूं।

उन्होंने आगे कहा कि अब वह आगामी एशियाई चैम्पियनशिप पर ध्यान केंद्रित करेंगी जहां उन्हें पेरिस ओलंपिक के लिए स्थान जीतने का मौका मिलेगा। हालांकि, पिछले महीने बाकू विश्व कप सीनियर स्तर पर रमिता का पहला अंतर्राष्ट्रीय आयोजन था, लेकिन भारत के लिए जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली युवा निशानेबाज ने कहा कि वह प्रतियोगिता के पहले दिन दो पदक जीतकर बहुत खुश हैं। रमिता ने इससे पहले टीम प्रतियोगिता में भारत को रजत पदक जीतने में मदद की थी। उन्होंने टीम प्रतियोगिता में अनुभवी मेहुली घोष और आशी चौकसे के साथ भागीदारी की और रविवार को प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ भारतीय निशानेबाज रहीं।

साथी भारतीय मेहुली घोष 208.3 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मेहुली ने बाकू विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर पहले ही पेरिस 2024 का ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। रविवार को वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं और उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की परिवर्तन यात्रा बेरौनक, कुर्सियां खाली, पंडाल में पसरा सन्नाटा

शेयर करेहताश और निराश भाजपाई सभा में कह रहे हैं बोरेवासी, गेड़ी, भौरा, बांटी वाली सरकार को बदलना है  भाजपाइयों के मन में छत्तीसगढ़िया प्रथा, परंपरा, खानपान, रीति रिवाज और तीज त्योहारों से इतनी नफ़रत क्यों है? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप