टीवी स्टार श्रेय मित्तल फिट रहने के लिए फुटबॉल को देते हैं श्रेय

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुंबई 22 अप्रैल 2024। कलर्स टीवी पर प्रदर्शित एकता कपूर के धारावाहिक ‘नागिन 6’ और सोनी टीवी पर चले शो ‘इंडिया वाली मां’ में अपने जबरदस्त किरदारो के लिए विख्यात अभिनेता श्रेय मित्तल स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति भी बहुत सजग रहते हैं। एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 12 के विजेता रहे श्रेय मित्तल की अद्भुत फिटनेस का राज फुटबॉल का खेल है, जो उन्हें एकदम तरोताजा रखता है। अपना जीवन अनुशासन के साथ गुजारने वाले श्रेय मित्तल को फुटबॉल का बेहद जुनून है।बचपन से ही खेल से गहरा लगाव रखने वाले श्रेय के दिल के करीब फुटबॉल रहा है। वह इसे केवल एक खेल नहीं बल्कि तनाव और थकान से निकलने का बेहतरीन स्रोत है। श्रेय का मानना है कि, “कोई भी खेल खेलने से इंसान सिर्फ शारीरिक रूप से ही फिट नहीं रहता है; बल्कि स्पोर्ट्स मानसिक रूप से फिट रखने के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है।” 

अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद, श्रेय मित्तल हफ्ते में कम से कम दो तीन बार फुटबॉल खेलने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। फुटबॉल उन्हें फिट रखने में मदद करता है। एक फुटबॉल टीम का मालिक होना श्रेय के जीवन का सपना है। अपनी फिटनेस पर सबसे अधिक ध्यान देने के अलावा, श्रेय मित्तल दूसरों को भी फिट रहने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। वह कहते हैं, “मैं हर किसी को एक स्पोर्ट खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। इससे आपके जीवन को एक अनुशासन और लक्ष्य मिलता है।

अभिनेता श्रेय मित्तल ने हाल ही में अपने पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो, एफएक्स फैंटेसी के लॉन्च के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। इस स्टूडियो में एडिटिंग, वीएफएक्स और डीआई का काम होता है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी का सेना की वर्दी पहन कर वोट मांगना अलोकतांत्रिक, सेना का अपमान- दीपक बैज

शेयर करेकांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा भाजपा के होर्डिगों को जप्त कर कड़ी कार्यवाही करें मोदी में साहस नहीं कि नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, रोजगार पर वोट मांगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 22 अप्रैल 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा में साहस नहीं कि वह मोदी […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प