मोदी का सेना की वर्दी पहन कर वोट मांगना अलोकतांत्रिक, सेना का अपमान- दीपक बैज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 22 अप्रैल 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा में साहस नहीं कि वह मोदी सरकार के 10 सालों के काम के आधार पर लोकसभा चुनाव में वोट मांग सके इसीलिये भाजपा ने नरेंद्र मोदी के सशस्त्र बलो का यूनिफार्म पहने वाला फोटो लगा कर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर वोट अपील किया है। यह मोदी और भाजपा की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण है कि जिस दल ने 10 सालों तक देश की सत्ता संभाली हो उसे चुनाव में वोट लेने के लिये सेना की वर्दी का सहारा लेने की जरूरत पड़ रही है। यह सेना का भी अपमान है। समूचा देश अपनी सेनाओं पर गर्व महसूस करता है। आजादी के बाद से ही देश की सरकारों ने अपने सेनाओं की सशक्तिकरण के लिये लगातार प्रयास किया तभी आज भारत की सेना दुनिया की उत्कृष्ट सैन्य बलों में से एक मानी जाती है। सेना के नाम पर वोट मांगना देश के लोकतंत्र के लिये भी घातक है। यह भाजपा और मोदी की फासीवादी सोच का नतीजा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सेना की वर्दी पहन कर वोट अपील करना प्रजातंत्र को मुंह चिढ़ाने के समान है तथा भारत की जनता के सेना के प्रति अटूट भरोसे का राजनीतिकरण करना है। भारतीय जनता पार्टी के इस कृत्य की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुये राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत कर भाजपा के इन होर्डिगों को तत्काल हटाने तथा सेना के वर्दी के दुरूपयोग करने के लिये भाजपा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी और भाजपा में साहस हो तो नोटबंदी के नाम पर वोट मांगे, जीएसटी के नाम पर वोट मांगने का पोस्टर जारी करे, बेरोजगारी, महंगाई कम करने, किसानों की आय दुगुनी करने के वादे के नाम पर वोट मांगने का साहस दिखायें। विदेश से कालाधन लाये इसके आंकड़े जारी करके वोट मांगने का साहस दिखायें। अच्छे दिन लाने के नाम पर पोस्टर जारी कर वोट मांगे तो जनता इनको जवाब दें।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी ने बालोद, डोंगरगांव में दो महति सभाओं को किया संबोधित

शेयर करेभाजपा संविधान बदलना चाहती है – प्रियंका गांधी भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है जनता, किसान, महंगाई से जूझ रहे, मोदी सरकार कुछ उद्योगपतियों की सरकार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 अप्रैल 2024। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ये जो इलाका है प्राकृतिक संसाधनों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप