16 लोगों को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा ट्रक पलटा, आठ ने मौके पर ही तोड़ा दम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 23 मई 2022। बिहार के पूर्णिया जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां 16 मजदूरों को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा ट्रक पलट गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घायलों में दो की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। पूर्णिया के जलालगढ़ में यह अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।  

लोहे के पाइप के नीचे दब गए मजूदर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ।अधिकारियों ने बताया कि ट्रक पर बोरिंग का सामान लदा हुआ था। इसमें लोहे के पाइप थे। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, जिससे मजदूर इन पाइपों के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। 

तेज रफ्तार में था ट्रक
वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुबह-सुबह ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिससे वह ट्रक पर अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। मौके की तस्वीरें बहुत दर्दनाक हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर राजस्थान के उदयपुर के खैरवाड़ा के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Next Post

राशन कार्ड न होंगे सरेंडर और न होगी रिकवरी, योगी सरकार ने साफ की स्थिति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 23 मई 2022। राशन कार्ड सरेंडर करने या अपात्रों से रिकवरी करने के मामले पर प्रदेश सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है। खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने कहा है राशन कार्ड सरेंडर करने का कोई आदेश शासन या  उनके स्तर से जारी नहीं […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन