कमलनाथ बोले- मुझे कोई पोल से मतलब नहीं, मध्य प्रदेश के मतदाता पर है भरोसा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 02 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे कल यानी रविवार को आने वाले हैं। एग्जिट पोल आने के बाद से कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मतगणना से पहले बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ ने कहा कि कल इसी टाइम लंबी चर्चा करेंगे, आज कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है।

भाजपा कर रही नाटक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि मुझे कोई पोल से मतलब नहीं है, मतदाताओं पर भरोसा है। मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर भरोसा है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों से बात करने को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। भाजपा के पास इतनी सीट हैं तो क्यों नाटक कर रही है। इससे बात करो, उससे बात करो।

नतीजे आने से पहले कांग्रेस ने लगाए बधाई के होर्डिंग
वहीं, एमपी विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल में अपनी जीत के होर्डिंग लगाने का मामला सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने लगा होर्डिंग कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अब्बास हफीज ने लगाया है। इसमें वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बधाई देते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें लिखा है कांग्रेचुलेशन, जनता का देने साथ फिर आ रहे हैं कमलनाथ। कांग्रेस का यह होर्डिंग चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा ने कांग्रेस पर ली चुटकी
वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कांग्रेस के होर्डिंग पर तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अतिउत्साही नेता बचकानी हरकतों पर उतारू हैं। जनता के मूड और मिजाज की यही नासमझी उनको चुनाव में भारी पड़ी है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है, नेताओं को तुष्ट करने के इन्हीं प्रयासों में लगे रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता का विश्वास नहीं प्राप्त कर पाए। एग्जिट पोल के बाद से ही कांग्रेस में बेचैनी है।

उन्होंने कहा कि मतदान के तत्काल बाद दशकों का अनुभव रखने वाले कमलनाथ जी और दिग्विजय जी ने हार की स्वीकारोक्ति के रूप ने ईवीएम में छेड़छाड़ की बात की। प्रशासन पर अविश्वास प्रदर्शित किया और चुनाव आयोग को संदेह के घेरे में ले आए, ताकि हार की वास्तविक जवाबदेही से बच सकें।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव 2024 में उतरेंगे अक्षय, कंगना और माधुरी दीक्षित, वीरेंद्र सहवाग का नाम भी चर्चा में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 दिसंबर 2023। लोकसभा चुनाव अभी 6 लो महीने दूर हैं लेकिन भाजपा नेतृत्व 5 राज्यों के चुनाव के साथ-साथ जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में अभी से व्यस्त हो गया है। भाजपा मुख्यालय से आ रही रिपोटों से पता चलता है कि वह फिल्म […]

You May Like

रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की....|....मालाबार की चमक के पीछे का चेहरा: एम. पी. अहमद को ‘बिज़नेस भूषण’ अवॉर्ड....|....AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे