सुनील गावस्कर ने बताया विराट कोहली से क्यों वापस ली गई वनडे टीम की कप्तानी, कहा- टेस्ट कप्तान का बयान है जिम्मेदार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2021। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली से वनडे कप्तानी लेने को लेकर बड़ा बयान दिया है। महान क्रिकेटर गावस्कर ने बताया है कि क्यों कोहली से वनडे टीम की कप्तानी ली गई है। उन्होंने इसके लिए इस साल सितंबर में कोहली के उस को जिम्मेदारी बताया, जब भारतीय बल्लेबाज ने कहा था कि वह टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ देंगे और टेस्ट तथा वनडे टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे। गावस्कर ने कहा कि मीडिया में खबर आने से पहले कोहली को ये बता दिया गया था और इससे ज्यादा आप क्या चाहते हैं।

गावस्कर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप भी जानते हैं कि पब्लिक में ऐलान से पहले विराट कोहली को इसके बारे में बता दिया गया था। ऐसा नहीं है कि उन्हें मीडिया के जरिए ये बात पता लगी। सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन ने उन्हें पहले ही बता दिया था और ये अच्छी बात है। ऐसा नहीं है कि विराट कोहली को मीडिया से पता चला हो कि उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया है। मुझे लगता है कि वह बयान बदलाव का कारण बना जब उन्होंने कहा था कि वह टेस्ट और वनडे में कप्तानी करना जारी रखना चाहते हैं।

कोहली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि बीसीसीआई ने कभी भी उनसे टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए नहीं किया था। इसके उलट बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था। गावस्कर ने इस पर कहा, ‘मुझको लगता है कि गांगुली से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने क्या कहा और कोहली ने क्या कहा।’ कम्यूनिकेशन की क्लियर लाइन होने से हमेशा मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा,’कोहली की टिप्पणी बीसीसीआई को पिक्चर में नहीं लाती है। मुझे लगता है कि यह वह व्यक्ति हैं, जिनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्हें ये धारणा कहां से मिली कि उन्होंने कोहली को ऐसा संदेश दिया है। वो व्यक्ति बीसीसीआई अध्यक्ष हैं और उनसे जरूर पूछा जाना चाहिए कि फर्क क्यों है।’

Leave a Reply

Next Post

क्रिमिनल हैं अजय मिश्रा, देना चाहिए मंत्री पद से इस्तीफा; लोकसभा में हंगामे के बीच बोले राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 दिसंबर 2021। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों का हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों की मांग थी कि केंद्र सरकार को एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अजय मिश्रा को बर्खास्त कर देना चाहिए। […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर