दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोच नहीं होंगे राहुल द्रविड़, कोटक को मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2023। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज रविवार (17 दिसंबर) को शुरू होगी। इस सीरीज में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनका कोचिंग दल टीम इंडिया के साथ नहीं होगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी। द्रविड़ की जगह पिछली कुछ सीरीज और टूर्नामेंट में कोचिंग देने वाले वीवीएस लक्ष्मण इस बार भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे।  वनडे सीरीज की जगह द्रविड़ का दल 20 से 22 दिसंबर तक प्रिटोरिया में टेस्ट सीरीज से पहले होने वाले तीन दिवसीय मैच और अभ्यास सत्रों पर ध्यान लगाएगा। केएल राहुल की अगुवाई वाली वनडे टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी सितांशु कोटक के नेतृत्व में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के कर्मचारियों को दी गई है। सितांशु कोटक मुख्य कोच होंगे। अजय रात्रा फील्डिंग कोच के रूप में काम करेंगे और एनसीए से जुड़े राजीब दत्ता गेंदबाजी कोच होंगे। रविवार को जोहानिसबर्ग में पहले वनडे के अलावा अन्य दो वनडे 19 दिसंबर को गकेबरहा और 21 दिसंबर को पार्ल में निर्धारित हैं।

टेस्ट सीरीज पर द्रविड़ की नजर
ऐसा माना जा रहा है कि राहुल द्रविड़ की नजर टेस्ट सीरीज पर है। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में और दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। वनडे सीरीज से द्रविड़ के हटने से इतना तो साफ है कि वह टेस्ट पर ज्यादा ध्यान देंगे और आगामी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम की दावेदारी को मजबूत बनाएंगे।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए उत्सुक है। 2021-22 में पिछली सीरीज में भारत ने पहला टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका पर बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन अंतिम दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

कोहली-बुमराह सहित कई खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे
टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और हर्षित राणा दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं। रोहित शर्मा के थोड़ी देर से निकलने की संभावना है। उन्हें शुक्रवार शाम मुंबई के बीकेसी में धीरूभाई अंबानी स्कूल के वार्षिक समारोह में देखा गया। उन्होंने फ्लाइट पकड़ने के लिए कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ दिया। वह शनिवार को जोहानिसबर्ग पहुंच सकते हैं। मोहम्मद शमी टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और उनका सीरीज से बाहर होना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सीईसी-ईसी नियुक्ति: संसद से बिल पारित होता है तो अदालत को इसे निरस्त कर देना चाहिए, जस्टिस नरीमन की टिप्पणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 दिसंबर 2023। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने शुक्रवार को कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित हो जाता है, तो अदालत को इसे निरस्त कर देना चाहिए। मुंबई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप