देश के कई सीआरपीएफ स्कूलों को मिली बम की धमकी, स्कूल प्रबंधन को मिले ईमेल से मचा हड़कंप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2024। देश में सीआरपीएफ द्वारा संचालित कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस बल अलर्ट पर है और धमकियों की जांच की जा रही है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें दो दिल्ली और एक हैदराबाद का स्कूल है। गौरतलब है कि देश में इन दिनों विभिन्न एयरलाइंस भी बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। इसके चलते विभिन्न एयरलाइंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ईमेल के जरिए स्कूल प्रबंधन को मिली बम की धमकी
पुलिस ने बताया कि ईमेल के जरिए स्कूल प्रबंधन को ये बम की धमकी मिलीं। गौरतलब है कि ये धमकियां दिल्ली के रोहिणी में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास हुए बम विस्फोट के एक दिन बाद मिली है। इस बम विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन आसपास की दुकानों और वाहनों को शीशे टूट गए थे। पुलिस इन बम धमकियों की जांच में जुटी है और हाई अलर्ट पर है। 

दिल्ली धमाके की खालिस्तान के एंगल से हो रही जांच
दिल्ली के सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए बम विस्फोट में दिल्ली पुलिस खालिस्तान कोण से जांच कर रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया गया है कि सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ बम धमाका भारतीय एजेंट्स द्वारा खालिस्तान समर्थकों को निशाना बनाने के जवाब में किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस को एक संदिग्ध भी दिखा है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा चुनाव के लिए 21 कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी; पांच महिलाओं पर भी दांव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 22 अक्टूबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में लगी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को 13 जिलों की 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान