हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज: अधिवक्ताओं का राज्यव्यापी प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 05 सितम्बर 2023। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में राज्य भर के अधिवक्ता मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। लखनऊ बार एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप नारायण मिश्रा ने बताया कि हम अपना विरोध जारी रख रहे हैं। मंगलवार को राज्य भर के वकील अदालत परिसर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और प्रमुख सचिव (गृह) का पुतला जलाएंगे।” इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के अनुरोध के बावजूद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी न्यायिक कार्य से दूर रहने का फैसला किया है। 

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सोमवार रात वकीलों के संगठन की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें हापुड़ में वकीलों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई। बयान के अनुसार, बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता मंगलवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार रहेंगे। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति एम सी त्रिपाठी की पीठ ने वकीलों से काम पर लौटने का अनुरोध करते हुए कहा था कि अदालतें मंगलवार से अपना काम शुरू कर देंगी। 

अपर महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि वकीलों की मांग को देखते हुए सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश हरि नाथ पांडे को हापुड़ घटना की जांच करने वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अदालत ने संबंधित अधिकारियों से यह भी कहा कि वे किसी भी वकील के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करें, चाहे वह घटना में नामजद हो या नहीं। संबंधित अधिकारियों के तबादले की वकीलों की मांग पर अदालत ने कहा कि वह इस स्तर पर इस संबंध में कोई आदेश पारित नहीं कर सकती, क्योंकि एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्टेट बार काउंसिल ने रविवार को बुलाई गई एक आपात बैठक में पूरे उत्तर प्रदेश के वकीलों से छह सितंबर तक हड़ताल जारी रखने का आह्वान किया था। 

Leave a Reply

Next Post

ग्रामीण ने की नहर में पीचिंग कार्य किये जाने की मांग

शेयर करेकलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 6 सितम्बर 2023। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग, महिलाएं एवं ग्रामीण किसान अपनी समस्याओं के निराकरण के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण