पटवारी की हत्या पर कमलनाथ का आरोप; कहा- शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 26 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध खनन रोकने गए पटवारी की हत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा कर आरोप लगाया कि शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने की जघन्य वारदात सामने आई है। यह पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी कर्मचारी को कुचल कर मार दिया हो।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपे भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दिवंगत पटवारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ओम शांति।

ये है पूरा मामला
रीवा जिले के रहने वाले 45 वर्षीय प्रसन्न सिंह ब्यौहारी में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। वह शहडोल जिले में शनिवार रात को रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए थे। तभी उन पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उनकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उन्हें देर रात अवैध खनन की शिकायत मिली थी, जिसपर पटवारी अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ उस जगह पर पहुंचे। जहां से उन्हें रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिल रही थी। इसके बाद प्रसन्न सिंह ने ट्रैक्टर के सामने आकर अवैध खनन रोकने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और वहां से फरार हो गए।

Leave a Reply

Next Post

स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 02 दिसंबर 2023। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने मुंबई के भक्ति वेदांत स्वामी मिशन स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री हरिओम फिल्म्स के बैनर तले स्वामी विवेकानंद पर बन रहे  टीवी सीरियल ’द ग्रेट मोंक स्वामी विवेकानंद’ के पोस्टर का लोकार्पण किया। युवाओं […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान