कार से लापता पति-पत्नी और दो बच्चों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 03 मार्च 2023। जिले के चारामा क्षेत्र में जली हुई कार से लापता चार लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पखांजूर में रहने वाले समीर सिकदार, पत्नी जया और दो बच्चे कार में सवार थे. घटना की जानकारी के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार सभी चार सदस्यों को लेकर बेहद परेशान हैं. परिवार के अन्य लोगों समेत ग्रामीणों का जमावड़ा घर पर लगने लगा है. सभी अपने-अपने स्तर पर परिवार को संभालने व समझाने का प्रयास कर रहे हैं। समीर सिकदार के पिता का दुख फूट पड़ा. वह बात करते हुए रोने लगा. उन्हें लगता है कि उनके बच्चों के साथ कुछ गलत हुआ है. उन्होंने पुलिस से अपने बच्चों को जल्द खोजकर लाने की मार्मिक अपील की है.

जानकारी के अनुसार, चारामा क्षेत्र के चावड़ी गांव में बुधवार रात एक कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में भीषण आग लग गई. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग ने कार को अपनी आगोश में ले रखा था. आग पर जैसे तैसे काबू पाया गया, जिसके बाद कार में देखा गया कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था.

रायपुर से घर जाने पखांजूर के लिए निकले थे

देर रात होने के बाद जब सुबह पड़ताल शुरू हुई तो जानकारी मिली कि कार पखांजुर के रहने वाले एक दंपति की है, जो रायपुर से पखांजुर अपने घर वापस लौटने के लिए निकले थे. जिनकी कार चारामा के चावड़ी के पास जलते हुए पाई गई है, लेकिन में कार सवार परिवार के 4 सदस्य समीर सिकदार, पत्नी जया और दो बच्चे गायब थे, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है.

Leave a Reply

Next Post

शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर 'मन्नत' की तीसरी मंजिल तक पहुंचे 2 युवक...पुलिस ने लिया हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 मार्च 2023। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ की दीवार फांदकर अंदर घुसने के आरोप में गुरुवार को गुजरात के दो युवकों को हिरासत में लिया। बांद्रा पुलिस […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड