सरकार ने मंकीपॉक्स के लिए टास्क फोर्स का किया गठन, अलग-अलग मंत्रालय के अधिकारी करेंगे साथ काम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अगस्त 2022। केंद्र सरकार ने कोरोना की तरह अब मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर भी एक टास्क फोर्स का गठन किया है जो बीमारी की रोकथाम, जांच, उपचार और टीकाकरण को लेकर दिशा निर्देश तय करेगी। रविवार देर शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल की निगरानी में पांच सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अलावा बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सचिव और फार्मा से जुड़े शीर्ष अधिकारी भी रहेंगे। अलग अलग मंत्रालय से जुड़े इन अधिकारियों को एक साथ टीम में रखा गया है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए सरकारी कामकाज में देरी न हो सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 26 जून को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में टास्क फोर्स गठन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) और स्वास्थ्य महानिदेशक को मंकीपॉक्स से जुड़े मामलों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। 

साथ ही, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से कहा गया है कि वे मंकीपॉक्स संक्रमण की जांच आदि को लेकर अपने नेटवर्क में शामिल 15 प्रयोगशालाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

संजय राउत पर एकनाथ शिंदे का तंज, रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 अगस्त 2022। संजय राउत की गिरफ्तारी पर एकनाथ शिंदे ने बड़ा तंज कसा है। महाराष्ट्र के सीएम ने सोमवार सुबह उन्हें भोंपू करार देते हुए कहा कि अब वह बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज