वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च की अपनी नई लोगो ‘VI’, भारत में इसी ब्रांड नेम के साथ दोनों कंपनियां करेंगी बिजनेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भारत में वोडाफोन-आइडिया का मर्जर दो साल पहले हुआ था

V फ़ॉर वोडाफोन, I फ़ॉर आइडिया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 सितम्बर 2020। वोडाफोन-आइडिया एक नए ब्रांड नेम के साथ अब उपलब्ध होगा ।अब इसे VI (वी) कहा जाएगा. कंपनी ने एक इवेंट के दौरान नए ब्रांड नेम और लोगो का ऐलान किया है। V फ़ॉर Vodafone, I फ़ॉर Idea. भारत में मर्ज़र के बाद भी अब तक दोनों कंपनियां अपने अपने नाम से काम कर रही थीं, लेकिन अब इसमें बदलाव देखा जाएगा।

वोडाफोन इंडिया लिमिटेड अब VI हो गया है. कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि VI फ्यूचर रेडी है और अब इसी एक ब्रांड नेम के तहत दोनों कंपनियां बिजनेस करेंगी। कंपनी ने कहा है कि  4G के साथ साथ कंपनी के पास 5G रेडी टेक्नोलॉजी भी है।

कंपनी ने ये भी दावा है कि मर्जर के बाद से देश भर में 4G की कवरेज डबल हो गई है. हालांकि कंपनी ने इस दौरान नए प्लान्स का तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन ये हिंट दिया गया है टैरिफ की कीमतें बढ़ेंगी। 

रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान वोडाोफोन आईडिया लिमिटेड के सीईओ रविंद्र टक्कर ने ये भी कहा है कि सभी कम क़ीमत पर बेच रहे हैं और कंपनी को कदम उठाने में शर्म की बात नहीं है। यहाँ वो इस बात के लिए भी हिंट दे रहे थे कि आने वाले समय में बेहतर सर्विस के साथ ही टैरिफ़ की क़ीमतें भी बढ़ाईं जा सकती हैं।

वोडाफ़ोन आईडिया लिमिटेड के सीईओ रविंद्र टक्कर ने कहा है कि वोडाफ़ोन आईडिया दो साल पहले मर्ज्ड एंटिटी के तौर पर स्थापित किए गए थे। तब से अब तक दोनों बड़े नेटवर्क्स को एक करने का काम चल रहा था और अब VI ब्रांड नेम से इसे पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

निजी अस्पतालों में बनाए जाएंगे कोविड केयर वार्ड

शेयर करेकोरोना मरीजों का उपचार जिले में बेहतर तरीके से करने के लिए कलेक्टर ने ली निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स (आई.एम.ए.) की बैठक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धमतरी 07 सितंबर 2020। अब जिले के निजी अस्पतालों में भी कोविड केयर वार्ड बनाए जाएंगे। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आज आई.एम.ए. और निजी […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च