निकाय चुनाव और जातिगत जनगणना पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, दीपक बैज के तंज पर अरुण साव ने दिया जवाब…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर। निकाय चुनाव की प्रणाली को लेकर सरकार के सुझाव लेने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सरकार कन्फ्यूज है, और डरी हुई भी है, इसीलिए निकाय चुनाव की प्रणाली तय नहीं कर पा रही है. वहीं मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एक साथ निकाय और पंचायत चुनाव के लिए चुनाव गठित समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद चर्चा करने की बात कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरक्षण निर्धारित करने जातिगत जनगणना पर कहा कि राहुल गांधी ने मसला उठाया है. केंद्र सरकार क्यों जातिगत जनगणना नहीं चाहती है. सभी समुदायों की जनगणना होनी चाहिए. जितनी आबादी, उतना हक का निर्णय कांग्रेस ने लिया है. उसका लाभ लोगों को मिले।

वहीं पिछड़ा वर्ग का आरक्षण निर्धारित करने हो रहे सर्वे पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है. आने वाले दिनों में निकाय और पंचायत के चुनाव हैं. राज्य में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है. पिछड़ा वर्ग का आरक्षण निर्धारित करने पर सरकार विचार करेगी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक दुष्कर्म: लगातार बढ़ रही प्रदेश में अनाचार की घटनाएं, रायगढ़ के बाद अब सरगुजा में रेप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर  07 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक महिला हवस का शिकार हो रही हैं। तीन दिन पहले रायगढ़ में एक मूक-बधिर महिला के साथ पड़ोसी ने ही रेप किया। इसके बाद आज शनिवार को सरगुजा से […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस