‘ऑपरेशन सिंदूर रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रमाण’; पीएम का मेक इन इंडिया पर जोर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 जून 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का एक सशक्त प्रमाण है। वह बुधवार को यहां प्रगति की 48वीं बैठक में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। केंद्र की प्रगति पहल का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों को एकीकृत करके सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के अनुकरणीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन पहलों की रणनीतिक महत्ता तथा रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की क्षमता के लिए सराहना की।

उन्होंने खान, रेलवे और जल संसाधन क्षेत्रों में परियोजनाओं की समीक्षा की। आर्थिक विकास और जन कल्याण के लिए महत्वपूर्ण इन परियोजनाओं की समीक्षा समयसीमा, अंतर-एजेंसी समन्वय और समस्या समाधान पर ध्यान केंद्रित करते हुए की गई। उन्होंने अधिकारियों से अवसर को जीवन में सुधार में बदलने के लिए परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

आयुष्मान में सीमाई क्षेत्रों पर जोर
प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) की समीक्षा के दौरान, उन्होंने सभी राज्यों से आकांक्षी जिलों के साथ-साथ दूरदराज, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए स्वास्थ्य अवसंरचना के विकास में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गरीब, हाशिए पर पड़े और वंचित लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूदा अंतराल को पाटने के लिए तत्काल और निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Next Post

'संविधान सर्वोच्च, लोकतंत्र के तीनों अंग इसके अधीन', अमरावती में अभिनंदन समारोह में बोले चीफ जस्टिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अमरावती 26 जून 2025। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने बुधवार को कहा कि भारत का संविधान सर्वोच्च है। लोकतंत्र के तीनों अंग इसके अधीन काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि संसद सर्वोच्च है, लेकिन उनके विचार में संविधान सर्वोपरि है। पिछले महीने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की