‘भारतीय टेस्ट इतिहास की 10 सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक’, गावस्कर ने केएल राहुल के शतक की तारीफ की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में लोकेश राहुल की शानदार शतकीय पारी की महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तारीफ की और इस पारी को भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास 10 सर्वश्रेष्ठ पारियों  में से एक करार दिया है। मंगलवार को पहले दिन भारतीय टीम के 92 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद राहुल ने 137 गेंद में 101 रन की पारी खेली। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने आउट किया, जिससे मेहमान टीम 245 रन पर सिमट गई। राहुल की पारी पर गावस्कर ने कहा कि उनकी पारी मुश्किल पिच और परिस्थितियों में आई है, जहां गेंद अनियमित व्यवहार कर रही थी और उन्हें लगता है कि इस तरह की पिच पर बल्लेबाजी करने के लिए मजबूत आत्मविश्वास की जरूरत होती है। मैं 50 साल से अधिक समय से क्रिकेट खेल या देख रहा हूं और मैं निस्संदेह कह सकता हूं कि राहुल का यह शतक भारत के टेस्ट इतिहास के शीर्ष 10 में होना चाहिए क्योंकि यहां की पिच और परिस्थित अलग है।

उन्होंने कहा, ‘एक बल्लेबाज इतनी आसानी से आत्मविश्वास हासिल नहीं कर लेता। खासकर तब जब गेंद किसी भी समय हरकत कर रही हो।’ राहुल द्वारा गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर लगाए गए छक्के की सराहना करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘जिस शॉट से वह शतक तक पहुंचे, उसके लिए कोई भी प्रशंसा पर्याप्त नहीं होगी। यह एक लेंथ बॉल थी और उन्होंने ऐसा शॉट खेला जो आप आमतौर पर टी20 में देखते हैं। राहुल का शतक इस मैदान पर उनका दूसरा शतक था। वह अब एकमात्र विदेशी बल्लेबाज हैं जिनके नाम यहां कई टेस्ट शतक हैं।

अपनी पारी के दौरान 14 चौके और चार छक्के जड़ते हुए, वह ऋषभ पंत के बाद दक्षिण अफ्रीका में में टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं। राहुल ने SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में शतक बनाने के अपने रिकॉर्ड को भी जारी रखा। उनके आठ टेस्ट शतक में से पांच शतक इन देशों में आए हैं। भारत के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 256 रन बना लिए हैं और उनकी बढ़त फिलहाल 11 रन की है।

Leave a Reply

Next Post

रणबीर कपूर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, लगा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इल्जाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। क्रिसमस मनाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में बुधवार को यहां एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में अभी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की