पंजाब सरकार का एलान: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 220 किसानों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 28 जुलाई 2021। पंजाब सरकार किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 220 किसानों के परिवारों के सदस्यों को नौकरी देगी। यह जानकारी मंगलवार को कांग्रेस के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने दी। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली और हरियाणा में शहीद हुए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने के लिए सूची तैयार की जा रही है। सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को ऐसे परिवारों की पहचान करके नौकरी को सूची बनाने को कहा गया है। आंदोलन के दौरान पंजाब के किसानों की मौत भले ही हरियाणा और दिल्ली की सीमा के भीतर हुई लेकिन दिल्ली और हरियाणा सरकारों ने मृतक किसानों के परिवारों को किसी तरह की मदद नहीं दी। इन दोनों सरकारों की तरफ से पीड़ितों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा की तरह किसानों के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Next Post

योजना: 70 एयरक्राफ्ट के साथ सस्ती एयरलाइन कंपनी शुरू करने जा रहे हैं झुनझुनवाला, निवेश करेंगे 260 करोड़ रुपये

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 जुलाई 2021। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला अगले चार सालों में 70 एयरक्राफ्ट के साथ एक नई एयरलाइन कंपनी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए झुनझुनवाला 35 मिलियन डॉलर (260 करोड़ रुपये) का निवेश कर सकते हैं। इस कंपनी में उनक […]

You May Like

निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन