19 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, आज से शुरू होगी प्रक्रिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 15 नवंबर यानी आज से धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को चमोली जिले में अवकाश रहेगा। सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में अभी तक 17 लाख 34 हजार 561 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को धाम में पूजा-अर्चना के बाद पहले विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट बंद होंगे।

इसके बाद आदि केदारेश्वर और लक्ष्मी मंदिर के कपाट बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने पर योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ में बदरीनाथ की शीतकालीन पूजाएं होंगी। दूसरी ओर प्रभारी अधिकारी चंदन बनकोटी ने बताया कि जनभावना व आस्था को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन स्थानीय श्रद्धालु भी कपाट बंद होने के दौरान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

हिंदी विश्वविद्यालय एवं महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, सेवाग्राम के बीच समझौता ज्ञापन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वर्धा, 15 नवंबर 2022। गांधी-विनोबा की कर्मभूमि वर्धा में स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (‘मगांअंहिवि’) और महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, सेवाग्राम (‘मगांआसंसे’) ने अकादमिक तथा चिकित्सा संबंधी सहयोग हेतु द्विपक्षीय अनुबंध-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर इतिहास का एक नया अध्याय रच दिया। हिंदी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज