जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन कल, समर्थक तैयारियों में जुटे, संगठन ने बनाई दूरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जयपुर 07 मार्च 2022। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिन को लेकर राजे समर्थक लॉबी काफी उत्साहित नजर आ रही है। कल आठ मार्च को राजे अपना जन्मदिन पाटन में मानने जा रही हैं। वे यहां से विधायक भी है, उनके अनुसार पाटन में जन्मदिन मनाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि, यहां के लोग एसा चाहते थे। जन्मदिन को लेकर लगभग तैयारियों पूरी हो गई हैं। 

राजे में जन्मदिन पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी हो सकता है। बूंदी के केशवराय पाटन में बड़े स्तर पर कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर कई जिलों में बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें राजे समर्थक पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए थे। इधर, हाल ही में पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मैं राजे से निवेदन कर कहता हूं कि वे फिर राजस्थान की मुख्यमंत्री बनने का विचार त्याग दें। दरअसल, राजे धार्मिक यात्रा के बाद अब जन्मदिन की यात्रा पर निकालने जा रही हैं। इसे राजनीतिक भाषा में शक्ति प्रदर्शन ही कहा जा रहा है। राजे गुट केंद्र को स्पष्ट संकेत देने का प्रयास कर रहा है कि उनकी मजबूती के आगे राजस्थान में कोई और नहीं है।  

भाजपा संगठन ने बनाई दूरी
इधर, सूत्रों का कहना है कि राजे का जन्मदिन भाजपा संगठन के लिए फांस बन गया है। पार्टी के कई बड़े नेता इससे दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि पुराने दिग्गज नेता और राजे समर्थक तैयारी में जुटे हुए हैं। 
राजे के जन्मिदन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, जन्मदिन मानना सबका अधिकार, हम उनको बधाई देते हैं। 

राजनीतिक समीकरण कुछ अलग 
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, राजे एक जन नेता हैं, इस बात को नकारा नहीं जा सकता। जनता से उनका एक रिश्ता है, वे प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं और महारानी हैं। लोग उनकी झलक देखने को चले ही आते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने वसुंधरा राजे को राजस्थान भेजा और फिर वे यहीं की हो गईं। जानकारों ने कहा कि राजस्थान भाजपा में राजे के लिए आज के राजनीतिक समीकरण कुछ अलग हैं। पिछले कई साल से वसुंधरा और केंद्र की अनबन चल रही है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय संगठन चाहता है कि राजे राजस्थान छोड़ दें, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हैं। संगठन राज्य में एक नए चेहरे की तलाश में है, लेकिन राजे की जड़े राजस्थान में गहरी हैं, उन्हें वहां से हटाना भाजपा के लिए आसान नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

जडेजा ने मोहाली टेस्ट में जीता दिल, साथी खिलाड़ी और टीम के लिए विश्व रिकॉर्ड किया कुर्बान, अश्विन ने बताई कहानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 07 मार्च 2022। भारत ने श्रीलंका को मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 222 रने के बड़े अंतर से हरा दिया। चार मार्च से शुरू हुआ यह मैच भारतीय टीम के लिए कई मायनों में खास रहा। विराट ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप