बिजली विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख ठगे, अनुकंपा पर नियुक्ति पाने वाले ने की वारदात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 17 मार्च 2023। कोरबा में बिजली कंपनी में अनुकंपा पर नियुक्ति करने वाले एक कर्मचारी ने युवक को तीन लाख रुपये की चपत लगाई है। इसी कंपनी में रोजगार दिलवाने का झांसा देकर युवक से धोखाधड़ी की गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की रिपोर्ट मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। मुड़ापार में रहने वाले प्रमोद गुप्ता ने ठगी के मामले की लिखित शिकायत मानिकपुर पुलिस से की है। प्रमोद ने बताया कि कुछ समय पहले ढोडीपारा के गजेंद्र राठौर से उसकी जान पहचान हुई थी। परिचय होने के बाद उसने बिजली कंपनी में अपने प्रभाव की जानकारी दी खुद को अधिकारियों से पहुच और रिश्तेदार बताया फिर युवक को झांसे में ले लिया इसके बाद में नौकरी लगवाने की बात कही गई। जिसके बदले तीन लाख रुपये ले लिए। जब पीड़ित युवक ने ज्वाइनिंग लेटर देने की बात की तो वह टाल-मटौल करने लगा। 

नौकरी नहीं लगने पर राठौर से रुपयों की डिमांड की गई तो उसने चेक दिया जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने बताया कि राठौर के बारे में और जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह कई लोगों को अपनी पहुंच और पहचान बता कर ठगी कर चुका है। इसलिए उस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

ठगी के इस मामले के बारे में पूरी जानकारी मानिकपुर पुलिस चौकी को दी गई है। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रह्लाद राठौर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गजेंद्र के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही है।

Leave a Reply

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 17 मार्च 2023। बिलासपुर में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। युवक ने अपने भाई को छोड़कर दोस्त के साथ लौट रहा था, तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर