क्वालिटी वॉल्स ने भारत में अपना नया ब्रांड ट्विस्टर लॉन्च किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग )

मुंबई 28 मार्च 2025। 100 साल से ज्यादा समय से खुशियां बांटने की अपनी विरासत के साथ बेहतरीन आइसक्रीम एवं फ्रोजन डेजर्ट्स के लिए मशहूर क्वालिटी वॉल्स ने भारत में अपना नया ब्रांड ट्विस्टर लॉन्च किया है। अपनी अनूठी थ्री-लेयर्ड स्टिक डिजाइन के लिए मशहूर ट्विस्टर के साथ इस बार रिफ्रेशमेंट का अनूठा ट्विस्ट मिलेगा। इसकी हर बाइट आपको स्वाद की नई दुनिया में ले जाएगी। ट्विस्टर यूनीलिवर के पोर्टफोलियो का एक लोकप्रिय ब्रांड है। यह 25 से ज्यादा देशों में पसंदीदा समर रिफ्रेशर है। गर्मी के दिनों में भारतीयों के लिए एक रिफ्रेशिंग ट्रीट की जरूरत को देखते हुए क्वालिटी वॉल्स ने नए ट्विस्टर को दो आकर्षक वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। ट्विस्टर मैंगो में स्ट्रॉबेरी कोर के आसपास लिपटे हुए आम और क्रीमी वनीला का स्वाद मिलेगा। वहीं, ट्विस्टर पाइनएपल में स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी कोर के चारों ओर लिपटे हुए क्रीमी पाइनएपल एवं खट्टे नींबू का स्वाद आएगा। ट्विस्टर को युवा भारीतयों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कुछ खास अंदाज में रिफ्रेशमेंट चाहते हैं। इसे असली फ्रूट जूस और तीन लेयर्स में बनाया जाता है। इस आइसक्रीम स्टिक की हर बाइट से मुंह में अनूठा स्वाद घुल जाएगा। हर सर्विंग में 65 से भी कम कैलोरी के साथ इसके अनूठे आकार को युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इस बार गर्मियों का मजा बढ़ाते हुए क्वालिटी वॉल्स ने भारत में अपनी तरह का पहला प्रमोशन भी शुरू किया है। इसमें ग्राहकों को ’30 लाख फ्री आइस कैंडीज’ में से जीतने का मौका भी मिलेगा। पूरे भारत में एक लाख से ज्यादा स्टोर पर इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। क्वालिटी वॉल्स ने हाल ही में ट्विस्टर के लिए नया मल्टी मीडिया कैंपेन – ब्रिंगिंग टु लाइफ ए रिफ्रेशिंग ट्विस्टर वर्ल्ड फॉर दिस समर’ भी लॉन्च किया है। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को ऑफर के बारे में रोमांचक तरीके से बताने के लिए शानदार और लुभा देने वाली प्रमोशनल फिल्में भी लॉन्च की जाएंगी। एचयूएल के आइसक्रीम बिजनेस के प्रमुख टोलॉय टैनरिडग्ली ने कहा, ‘अपने आइकॉनिक ग्लोबल ब्रांड्स में शुमार ट्विस्टर को भारत में दो आकर्षक एवं रिफ्रेशिंग फ्लेवर्स में पेश करते हुए हम रोमांचित हैं। 6.6 बिलियन यूरो से ज्यादा के कारोबार के साथ रिफ्रेशमेंट अपने आप में बहुत बड़ी कैटेगरी है और भारत में गर्मियों के दौरान ग्राहक रिफ्रेशमेंट के लिए नए एवं आकर्षक विकल्पों की तलाश करते हैं। यूनीलिवर पोर्टफोलियो के टॉप सेलिंग और वैश्विक स्तर पर पसंदीदा ब्रांड के तौर पर भारत में हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बेहतरीन ट्रीट देना है, जिससे युवा ग्राहकों की पसंद की झलक दिखे, साथ ही इन गर्मियों में खुशियों को नया ट्विस्ट भी मिले। हमारा अनूठा समर प्रमोशन निश्चित तौर पर भारतीयों के अनुभव को नई ऊंचाई देगा।’

डीडीबी मुद्रा ग्रुप के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल मैथ्यू ने कहा, ‘क्वालिटी वॉल्स के ट्विस्टर के साथ हम खुशियों और चाहत को रिफ्रेश करना चाहते हैं। यह विज्ञापन अचानक आने वाले खुशियों के पलों का उत्सव है। ऐसे पल आपको सब कुछ भुला देते हैं और बस आप उन पलों को कैद कर लेना चाहते हैं। आंखों को लुभाने वाले विजुअल्स और इसकी वाइब्रेंट एनर्जी इसके फ्लेवर्स के बेहतरीन ट्विस्ट की तरह ही है, जो इस अनुभव को उतना ही आकर्षक बनाती है, जितना यह स्वादिष्ट है। भारत में नए ट्विस्टर की लॉन्चिंग क्वालिटी वॉल्स के सफर में अहम कदम है। इनोवेटिव डिजाइन और क्वालिटी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के साथ यह इस साल गर्मियों में रिफ्रेशमेंट का नया पसंदीदा तरीका बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने के लिए अपोलो ने एक व्यापक स्क्रीनिंग कार्यक्रम 'कोलफिट' लॉन्च किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) नवी मुंबई 28 मार्च 2025। भारत भर में कोलोरेक्टल कैंसर (सीआरसी) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोलोरेक्टल कैंसर का प्रारंभिक चरण में पता लगाने और उसे रोकने के लिए अपोलो कैंसर सेंटर्स (एसीसी) ने एक व्यापक स्क्रीनिंग कार्यक्रम ‘कोलफिट’ लॉन्च किया है। मरीज़ों के […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास