बिहार के नवादा में दर्दनाक हादसा, बिजली तार की चपेट में आने से 4 की मौत… मची चीख-पुकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 06 मार्च 2025। बिहार में नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला और उसके दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक यात्री बस राजगीर से खिजरसराय रोड की तरफ जा रही थी। राजीव नगर के समीप राजगीर-खिजरसराय मार्ग पर एक पेड़ गिरने के चलते हाई टेंशन बिजली तार टूट कर गिरा हुआ था। बस खड़ी होने के बाद यात्री नीचे उतरे थे। इस दौरान एक महिला अपने बच्चों के साथ गुजरने लगी और करंट की चपेट में आ गई। उन्हें बचाने के लिए ट्रक चालक निकला, वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई।

बच्चों के साथ मायके से ससुराल जा रही थी महिला 

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी पिंटू राजवंशी की पत्नी गौरी देवी तथा उनके दो बच्चे अनु कुमार ( 03) और कार्तिक कुमार (दो ) तथा गया जिले के ही मोहडा थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी ट्रक चालक संजीत पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चों के साथ मायके से ससुराल जा रही थी तभी ये हादसा हुआ।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड को आज मिल जाएगा नेता प्रतिपक्ष! जानें रेस में कौन सा विधायक सबसे आगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 06 मार्च 2025। झारखंड विधानसभा चुनाव को लगभग तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, इसके बाद भी अब तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान