अभेद्य होगी अयोध्या की सुरक्षा… तैनात किए जाएंगे ब्लैक कैट कमांडो, एनएसजी यूनिट की होगी स्थापना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या 12 जून 2024। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अब और चुस्त किया जा रहा है। केंद्र सरकार अब यहां एनएसजी कमांडो यूनिट बनाने की तैयारी में है जिसके लिए भूमि खोजी जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से निर्णय पर मुहर लगने के बाद एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो यहां तैनात होंगे। जिले में अब तक केंद्रीय सुरक्षा की दो व राज्य सरकार की चार सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। किसी भी वीवीआईपी दौरे पर एनएसजी कमांडो दिल्ली से बुलाए जाते हैं। राम मंदिर निर्माण के बाद जिले में अक्सर वीवीआईपी दौरा होता रहता है साथ ही हर समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।  समय-समय पर अयोध्या आतंकियों के निशाने पर भी  रही है, जिसे देखते हुए अब यहां की सुरक्षा को और चुस्त किया जा रहा है। इसके लिए भविष्य में एनएसजी कमांडो की यूनिट यहां स्थापित करने की तैयारी है।

सूत्रों के अनुसार एनएसजी की टीम ने जिला प्रशासन से संपर्क करके भूमि चिन्हित करके उपलब्ध कराने के लिए कहा है। जिस पर तेजी से काम हो रहा है। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में एनएसजी यूनिट खुलने की सूचना तो है, लेकिन पूरी जानकारी उन्हें नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

बलौदाबाजार हिंसा मामला: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- करोड़ों का नुकसान हुआ है, इसकी भरपाई आरोपियों से ही की जाएगी…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 जून 2024। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसा घटना की समीक्षा की गई है. मामले में समीक्षा के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घटना में हुई करोड़ो के नुकसान की भरपाई दोषियों से करवाने की बात कही है. इसके साथ ही […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान