मायावती का बड़ा कदम- आकाश आनंद को मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनाने की घोषणा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 19 मई 2025। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। आनंद को एक महीने पहले ही पार्टी में पुन: शामिल किया गया था। आनंद मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में तीन राष्ट्रीय समन्वयकों के ऊपर काम करेंगे। यह पद आनंद के लिए विशेष रूप से बनाया गया है और इसी के साथ वह पार्टी में दूसरे नंबर के नेता बन गए हैं। आनंद को यह पद देने का निर्णय मायावती ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के समन्वयकों की बैठक में लिया। आनंद ने उन्हें बसपा के संगठनात्मक ढांचे में पुन: शामिल करने के लिए मायावती को धन्यवाद दिया। आनंद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बहन जी ने मुझे पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय समन्वय पद की जिम्मेदारी दी है। मैं बहन जी का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने मेरी गलतियों को माफ किया और एक अवसर दिया है कि मैं बहुजन मिशन एवं आंदोलन को मजबूत करने में अपना योगदान दूं।”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहन जी से वादा करता हूं कि पार्टी एवं आंदोलन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा और कभी निराश नहीं करूंगा।” आनंद ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि वह मायावती को अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु मानते हैं। इसके बाद उन्हें पिछले महीने पार्टी में पुन: शामिल किया गया था। मायावती ने गत दो मार्च को आकाश को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए कहा था कि अब उनकी आखिरी सांस तक पार्टी में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। इससे पहले बसपा अध्यक्ष ने फरवरी महीने में आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। मायावती ने पूर्व में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने को लेकर उन्होंने अपने भतीजे से यह ओहदा वापस ले लिया था। हालांकि बाद में, मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

हमें पशुता से ऊपर उठाकर मानव मनुस्मृति ने बनाया है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वाराणसी/रायपुर 19 मई 2025। देश में ऐसा वातावरण बनाया जा रहा कि मनुस्मृति बहुत खराब किताब है। इतनी खराब कि संसार में जितनी समस्याएं हैं वो इसी के कारण उत्पन्न हो गई हैं। यह भी कहा जाता है कि डॉ. अम्बेडकर ने मनुस्मृति जलाकर उसकी जगह […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान