“हमें जेल से निकले केवल 2 दिन हुए, अभी से ही विपक्ष के लोगों में खलबली मच गई है”, भोगनाडीह में विपक्ष पर जमकर बरसे हेमंत सोरेन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 30 जून 2024। हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के अवसर पर साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत 5 महीने के बाद जेल से छूटने के बाद मेरा यह पहला घर से बाहर निकलना है जहां आज मैं हूल दिवस पर पहुंचा हूं और यह संयोग है यह हूल दिवस तो हम सदियों से मना रहे हैं, लेकिन आज यह मेरे लिए हमारे झारखंड वासियों के लिए आदिवासी-मूल वासियों के लिए एक प्रेरणा दिवस है। हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी हमको जेल से निकले केवल 2 दिन हुए है। अभी से ही विपक्ष के लोगों में खलबली मच गई है। उन्होंने कहा कि अब देश के बड़े-बड़े नेता मेरे आगे-पीछे घूमने लगे हैं कि किस तरीके से मुझे फंसाया जाए। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जाए और मुझे जेल में डाला जाए। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि इन सामंती सोच मनुवादी विचारधारा वाले लोगों की जड़ राज्य और देश से कबाड़ देंगे। अलग-अलग झूठे मुद्दों को लेकर महागठबंधन के नेताओं को फंसाया गया। इन लोगों ने किसी को नहीं छोड़ा चाहे वह राहुल गांधी हो, केजरीवाल हो या फिर हेमंत सोरेन हो। मनगढ़ंत कहानी, फर्जी केस पर जिसका कोई साक्ष्य नहीं उसमें फंसाकर जेल में भेजा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि इनको पता नहीं की झारखंड एक ऐसा धरती है जो पूरा खून से सना हुआ। यह शहीदों की धरती है इधर सिद्धू-कान्हू है तो उधर भगवान बिरसा मुंडा हैं, चंद भैरव है इधर नीलांबर-पीतांबर है। हमको ये क्या डराएंगे। उन्होंने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रहा है। जब हम सरकार बनाए थे तो खनिज से 1 करोड़ 36,000 लाख का बकाया केंद्र सरकार के पास था जब हमने उसे मांगना शुरू किया तो हम जेल में डाल दिया। हमें भी लगा कि यह हमारा हक मांगने का परिणाम है। 

Leave a Reply

Next Post

वीडोल ने क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 01 जुलाई 2024। टाइड वाटर ऑयल कंपनी (इंडिया) लिमिटेड की ओर से भारत की अग्रणी लुब्रिकेंट ब्रांडों में से एक वीडोल ने क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह नयी साझेदारी वीडोल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा