किसानों को दिल्ली में घुसने की मिली इजाजत, बुराड़ी का निरंकारी ग्राउंड बनेगा किसानों का जंतर-मंतर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

किसानों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मिली

सिंधु बॉर्डर पर आज भी हुआ जमकर बवाल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 27 नवंबर 2020। कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से मार्च निकाल रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मिल गई है। शुक्रवार को बवाल के बाद पुलिस ने किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है। हालांकि, किसान इस दौरान दिल्ली के किसी ओर इलाके में नहीं जा सकेंगे. साथ ही इस दौरान पुलिस किसानों के साथ ही रहेगी।

शुक्रवार को सिंधु बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ। किसानों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भी वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया।

किसान लगातार दिल्ली में घुसने की मांग कर रहे थे और जंतर-मंतर या रामलीला मैदान जाने की अपील कर रहे थे। किसानों का कहना था कि उनके जत्थे में 5 लाख लोग हैं, ऐसे में वो बिना दिल्ली पहुंचे वापस नहीं जाएंगे। किसानों की अपील थी कि वो नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं। यानी अब निरंकारी ग्राउंड में भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसान प्रदर्शन कर सकेंगे।

जिद पर अड़े थे किसान, अस्थाई जेल की तैयारी में थी पुलिस

बता दें कि दिल्ली पुलिस की ओर से किसानों के लिए दिल्ली में अस्थाई जेल बनाने की तैयारी की जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने राज्य सरकार ने नौ स्टेडियम में अस्थाई जेल बनाने की इजाजत मांगी थी। हालांकि, राज्य सरकार ने इसे ठुकरा दिया। दूसरी ओर किसानों की ओर से दिल्ली में प्रवेश की जिद की जा रही थी और किसी भी रास्ते से वो पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

गौरतलब है कि कोरोना संकट के कारण दिल्ली में एक जगह बड़ी संख्या में एकत्रित होने पर रोक है, जिसका हवाला दिल्ली पुलिस दे रही थी। किसानों की ओर से लगातार उनकी मांग पूरी करने की अपील की जा रही है और कृषि कानून वापस लेने को कहा जा रहा है। 

हालांकि, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि सरकार ने किसानों को तीन दिसंबर को चर्चा के लिए बुलाया है। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर ने मांग की थी कि केंद्र को तुरंत ही किसानों से बात करनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप का एलान - इलेक्टोरल वोटिंग में जीते बाइडेन तो छोड़ दूंगा व्हाइट हाउस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वॉशिंगटन 27 नवंबर 2020। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर इलेक्टोरल वोट्स में भी यह तय हो जाता है कि वे जो बाइडेन से राष्ट्रपति चुनाव हार चुके हैं तो वे (ट्रम्प) व्हाइट हाउस छोड़ देंगे। ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की