वैशाली ठक्कर ने किया सुसाइड, इन सीरियलों में निभाया था लीड रोल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 16 अक्टूबर 2022। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी का है। कई साल से इंदौर में रह रहीं टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। ठक्कर स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से करियर की शुरुआत की थीं। इस सीरियल में संजना का किरदार निभाया था, जिससे वह बहुत फेमस हो गई थीं। अभी तक की जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है।

सुशांत की दोस्त थीं ठक्कर
बताते चलें, वैशाली ठक्कर टीवी के उन सितारों में से एक थीं, जो कि सुशांत सिंह राजपूत को अच्छे से जानती थीं। सुशांत की मौत के बाद वैशाली ठक्कर ने भी आवाज उठाई थी। वैशाली ने सुशांत की मौत को मर्डर करार दिया था। वैशाली ने दावा किया था कि रिया चक्रवर्ती की वजह से ही सुशांत की मौत हुई है। हालांकि, वैशाली ठक्कर उस समय ये नहीं जानती थीं कि वो भी सुशांत की तरह इतना भयावह कदम उठाने वाली हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली ठक्कर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

वैशाली को मिल चुका है गोल्डन पेटल अवार्ड्स…
वैशाली ठक्कर ने अपनी करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी। साल 2015 में उन्हें स्टार प्लस का शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने इस टेलीविजन शो से खूब प्रसिद्धि हासिल की थी। इस शो के बाद वह ‘ये वादा रहा’, ‘ये है आशिकी’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘सुपर सिस्टर’, ‘लाल इश्क और विष’ और ‘अमृत’ में नजर आईं। वैशाली का सबसे पॉपुलर किरदार ‘ससुराल सिमर का’ का अंजलि भारद्वाज का था, जिसके लिए उन्होंने गोल्डन पेटल अवार्ड्स के बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल से सम्मानित भी किया जा चुका है।

साल 2019 में वैशाली टेलीविजन शो मनमोहिनी में नजर आ रही थीं, जिसमें वह मानसी का किरदार निभाई थीं। टेलीविजन के अलावा वैशाली ने फिल्मों में भी काम किया है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली हैं। यह कोई फिल्मी कलाकारों का इस तरीके से आत्महत्या करना कोई पहला मामला नहीं है। इसस पहले भी कई कलाकारों ने किसी न किसी वजह से अपनी जिंदगी की जंग हार चुके हैं। अब देखना होगा पुलिस जांच में क्या हकीकत सामने आती है।

एक्ट्रेस की मौत से सदमे में फैंस
वैशाली ठक्कर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। वैशाली के आत्महत्या करने की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के तमाम फैंस और दोस्त सदमे में हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली अब हमारे बीच नहीं रहीं। 

Leave a Reply

Next Post

शिवराज पर बरसे कमलनाथ, कहा- जहां नदी नहीं, वहां भी पुल की घोषणा, वे घोषणावीर बन चुके हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 16 अक्टूबर 2022। छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 18 साल में शिवराज सिंह चौहान 20 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। वे घोषणावीर बन चुके हैं। जहां नदी नहीं होती, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप