आज बैडमिंटन और टेबल टेनिस में गोल्ड की उम्मीद, वेटलिफ्टिंग में तीन पदक दांव पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 अगस्त 2022। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवां दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। भारत ने अब तक कुल नौ पदक जीते हैं और इनमें से सात पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं, लेकिन चौथे दिन कई खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया है। आज इन सभी खिलाड़ियों के पदक का रंग पता चलेगा। इस लिहाज से आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है। पुरुष टेबल टेनिस टीम और मिश्रित बैडमिंटन टीम आज फाइनल मैच खेलेगी, दोनों का पदक पक्का है, लेकिन स्वर्ण या रजत इसका फैसला होना है। वेटलिफ्टिंग में आज पूनम यादव और विकास ठाकुर से पदक की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत का शेड्यूल क्या है। 

तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 2 – श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:04 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 – अद्वैत पेज (शाम 4:10 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 2 – कुशाग्र रावत (शाम 4:28 बजे)

कलात्मक जिमनास्टिक
पुरुषों का वॉल्ट फाइनल – सत्यजीत मंडल (शाम 5:30 बजे)
पुरुषों का पैरेलल बार्स फाइनल – सैफ सादिक तंबोली (शाम 6:35 बजे)

एथलेटिक्स
पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड – एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया (दोपहर 2:30 बजे)
महिला शॉट पुट क्वालीफाइंग राउंड- मनप्रीत कौर (दोपहर 3.30 बजे)
महिला 100 मीटर, राउंड 1 हीट 5- दुती चंद ( शाम 5:17 बजे)
महिला डिस्कस थ्रो फाइनल – सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों ( देर रात 12:52 बजे)

बैडमिंटन
मिश्रित टीम फाइनल – भारत बनाम मलेशिया (रात 10:00 बजे)

बॉक्सिंग
पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ 16 – रोहित टोकस (रात 11:45 बजे)

लॉन बॉल
महिला युगल राउंड 1 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 1 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
पुरुष एकल राउंड 1 – मृदुल बोरगोहेन (शाम 4:15 बजे)
महिला (चार खिलाड़ी) स्वर्ण पदक मैच – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 4:15 बजे)
पुरुष (चार खिलाड़ी) राउंड 1 – भारत बनाम फिजी (रात 8:45 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 2 – भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8:45 बजे)

स्क्वैश
महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल – सुनयना सारा कुरुविला (रात 8:30 बजे)
पुरुष एकल सेमीफाइनल – सौरव घोषाल (रात 9:15 बजे)

टेबल टेनिस
पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच (शाम 6:00 बजे)

भारोत्तोलन
महिला 76 किग्रा – पूनम यादव (दोपहर 2:00 बजे)
पुरुष 96 किग्रा – विकास ठाकुर (शाम 6:30 बजे)
महिला 87 किग्रा – उषा बन्नूर एनके (देर रात 11:00 बजे)

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- भारत में मंदी की आशंका शून्य, एनपीए छह सालों में सबसे कम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 अगस्त 2022। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में मंदी अथवा मुद्रास्फीति जनित महंगाई की आशंका शून्य है, क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था का मौलिक ढांचा मजबूत है। लोकसभा में महंगाई पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण