जनसंख्या नियंत्रण पर बोले गिरिराज सिंह- भारत में हर मिनट पैदा हो रहे 30 बच्चे तो चीन से कैसे करेंगे मुकाबला?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 नवंबर 2022। जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लेकर अकसर भाजपा नेताओं का बयान सामने आता रहता है। देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करना अब काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अगर भारत को तेजी से विकास करना है तो इसपर कानून बनाना ही होगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चीन ने ‘एक बच्चे की नीति’ लागू कर जनसंख्या को नियंत्रित किया और विकास हासिल किया। उन्होंने कहा कि चीन में एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं जबकि भारत में एक मिनट में 30 बच्चे पैदा होते हैं, तो हम चीन से कैसे मुकाबला करेंगे।

कानून का पालन न करने वाले को नहीं मिलना चाहिए सरकारी लाभ

भाजपा नेता ने कहा कि बिल को धर्म या संप्रदाय के चश्मे से न देखते हुए सभी पर लागू किया जाना चाहिए और जो इसका पालन नहीं करते हैं उन्हें सरकारी लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पालन नहीं करता है उनका वोटिंग अधिकार भी लिया जाना चाहिए।

लव जिहाद पर कानून बनाने की भी मांग

गिरिराज सिंह इससे पहले लव जिहाद पर कानून बनाने की भी मांग कर चुके हैं। श्रद्धा हत्याकांड मामले के पूरे राज खुलने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने इसे लव जिहाद से जोड़ा था। गिरिराज भी इसको लेकर नए सिरे से राज्य सरकारों को सोचने की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार से लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग की है। 

भाजपा के कई नेताओं ने कही है विधेयक लाने की बात

भाजपा के कई नेता जनसंख्या कानून लाने की बात कह चुके हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा इसके लिए प्राइवेट बिल भी पेश कर चुके हैं। वहीं रवि किशन ने भी इस बिल को लाने की बात कही है।

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान 30 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस, टाइगर 3 में दिखेगी यह जोड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 नवंबर 2022। सलमान खान और रेवती की फिल्म ‘लव’ को रिलीज हुए 30 साल बीत चुके हैं। इन दोनों एक्टर्स ने सिल्वर स्क्रीन पर प्यार का वो जादू बिखेरा, जिसे देखना आज भी दर्शक पसंद करते हैं। फिल्म का गाना ‘साथिया तूने क्या […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला