नीतू जोशी को मिला राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 03 अक्टूबर 2026। पर्यावरण की रक्षा और समाज के जरूरतमंद वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प जब कर्म में बदलता है, तो बदलाव की नई कहानी लिखी जाती है। सामाजिक उद्यमी नीतू जोशी ने अपनी इसी प्रतिबद्धता से एक नई मिसाल पेश की है। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में कल्पतरु संस्था ने यह सम्मान प्रदान किया। विष्णु लाम्बा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने पद्मश्री जगदीश पारेख और पद्मश्री सुंदरम वर्मा की उपस्थिति में नीतू जोशी को सम्मानित किया।

वर्ष 2022 में स्थापित MIAM चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से नीतू जोशी पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए काम कर रही हैं। ट्रस्ट द्वारा महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में लगभग पांच लाख पौधों का रोपण उल्लेखनीय पहल है। इसके साथ ही आदिवासी महिलाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मनोरंजन जगत में दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद सामाजिक सेवा को समर्पित नीतू जोशी के लिए यह सम्मान नई प्रेरणा है। उनका मानना है कि परिवार के संस्कार, सहयोग और समाज का विश्वास ही सेवा की असली ताकत हैं।

Leave a Reply

Next Post

कहीं आपके दिल में भी तो नहीं हो गई है सूजन?

शेयर करेवायरल संक्रमण समेत कई कारणों से हो सकती है दिक्कत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2026। दिल में सूजन को मायोकार्डाइटिस कहा जाता है, जिसमें दिल की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। वायरल संक्रमण समेत कई कारणों से ये दिक्कत हो सकती है। दिल में सूजन के […]

You May Like

कहीं आपके दिल में भी तो नहीं हो गई है सूजन?....|....नीतू जोशी को मिला राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार....|....एआई कंपनियों के वैल्यूएशन में कमी से भारत में बढ़ सकता है पूंजी प्रवाह....|....राइज एंड फॉल सीजन 2: 'नागिन बदले पर आती है तो रूह कांप जाती है'....|....राजस्थान की सैर पर निकलीं अभिनेत्री पलक....|....जामताड़ा-मेवात साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: विट्ठल हाउस से आइसा की अगुवाई में विरोध मार्च....|....ट्रक मालिकों का आंदोलन टला: भाड़ा दर पर बनी सहमति....|....सात लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार....|....बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार- अरुण साव