भाजपा सरकार जाने से पहले सब कुछ ‘जीरो’ कर देगी: अखिलेश यादव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 15 अप्रैल 2025। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ” भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने के लिए पुरानी योजनाओं को नए नामों से पेश कर रही है।

‘जीरो पॉवर्टी का जुमलाई-भाजपाई दावा भी होगा’
अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जीरो’ होने से पहले हर तरफ ‘जीरो’ नजर आ रहा है।” उन्होंने कहा, ‘‘जैसे इनका ‘जीरो टॉलरेंस’ ‘जीरो’ हो गया, वैसे ही ‘जीरो पॉवर्टी’ का जुमलाई-भाजपाई दावा भी होगा। हमारे देश की महान परंपरा ने ‘जीरो’ गणित के लिए दिया था, जनता के बीच झूठ बांटने के लिए नहीं।

‘भाजपा सरकार जीरो है’
अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘‘पावर्टी’ या गरीबी कामों से जाती है, बातों से नहीं और काम में भाजपा सरकार जीरो है। ये जाते-जाते सब कुछ शून्य करके जाएंगे।” उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं का नाम बदलने के लिए भी भाजपा की आलोचना की। सपा नेता ने कहा, ‘‘भाजपाई ‘आंबेडकर गांव’ और ‘लोहिया गांव’ जैसी पुरानी योजनाओं का नाम बदलकर नये तरह से पेश करने का अपना परंपरागत छलावा कर सकते हैं और कुछ नहीं।” उन्होंने भाजपा से अपने वादे को पूरा करने का आह्वान किया। 

‘कम-से-कम गरीबों से तो झूठ न बोलें’
सपा नेता ने कहा, ‘‘भाजपाई नया वादा करने से पहले 15 लाख रुपये खातों में भिजवा दें और गोद लिए गांव की बदहाली भी जाकर देख लें और पहले हर किसी को घर और हर घर में जल जैसे झूठे वादों पर कई परतों तक जमा हो चुकी धूल को झाड़ें।” उन्होंने कहा, ‘‘कम-से-कम गरीबों से तो झूठ न बोलें। यह निंदनीय है।” उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि राज्य में ‘जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम’ (शून्य गरीबी अभियान) बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर होगा। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान: आईपीएस भावना गुप्ता ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, राज्य गठन के बाद पहली बार हुआ ऐसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही 15 अप्रैल 2025। केरल के कोच्चि में 11 से 14 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। जिसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही की पुलिस […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड